Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Marathwada में कम बारिश से Soybean फसल बर्बाद, MP Rajenimbalkar ने मांगा मुआवजा

    3 hours from now

    1

    0

    शिवसेना सांसद ओमप्रकाश राजेनिंबालकर ने मराठवाड़ा क्षेत्र में मानसून के दौरान कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का महाराष्ट्र सरकार से आग्रह किया है। धाराशिव के सांसद ने 22 अगस्त को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस संबंध में पत्र भेजा जिसे उन्होंने शुक्रवार शाम अपने सोशल मीडिया खाते पर साझा किया। उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 45 दिन से लगभग नाममात्र की बारिश हुई है।पानी की कमी के कारण सोयाबीन की फसल सूख गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है और वे संकट में हैं।’’ सांसद ने कहा, ‘‘स्थिति गंभीर है, इसलिए नुकसान का सही आकलन करने के लिए राजस्व और कृषि विभागों के माध्यम से सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए। जिन किसानों को नुकसान हुआ है और जो पात्र हैं, उन्हें वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए।’’ मराठवाड़ा क्षेत्र को एक जून से ही बारिश की कमी का सामना करना पड़ रहा है।आठ जिलों वाले इस क्षेत्र में अब तक अपेक्षित 498.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले केवल औसत 381 मिलीमीटर (77 प्रतिशत) बारिश हुई है। राजस्व विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजेनिंबालकर के धाराशिव लोकसभा क्षेत्र में बारिश की कमी 25.3 प्रतिशत दर्ज की गई है। धाराशिव जिले में औसतन अपेक्षित 403.5 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले अब तक केवल 301.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi: SCO क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाना लक्ष्य, मध्य एशिया यात्रा शुरू
    Next Article
    Karnataka के 5 Medical College हॉस्टल कैंटीन को मिला नोटिस, मिली थी खराब खाद्य सामग्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment