Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में चचेरे भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद, खेत में बकरी जाने हुआ था विवाद

    11 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चचेरे भाई को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। देर रात मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ जहां पेट में एक गोली लगने की पुष्टि हुई। आज शव को सुपुर्द खाक किया गया है। यह घटना बंधुआकला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में 1 मार्च 2026 को हुई थी। पुलिस के अनुसार, 1 मार्च को वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि आरोपी ने उनके 65 वर्षीय पिता शाहिद हुसैन के साथ बकरी चराने को लेकर विवाद किया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए शाहिद हुसैन के पेट में गोली मार दी और जान से मारने की धमकी दी। घायल शाहिद हुसैन की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शाहिद हुसैन की मृत्यु के बाद, मुकदमे में धारा 103(1) जोड़ी गई और धारा 109(1) हटा दी गई। सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, बंधुआकला पुलिस ने 2 मार्च को आरोपी सहरू हुसैन (40 वर्ष) पुत्र नजरू हुसैन को गिरफ्तार किया। उसे मनियारी गांव के लंगड़ी नहर पुलिया के किनारे झाड़ियों के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा .32 बोर का कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर गुझिया की रही सर्वाधिक मांग:कानपुर देहात के बाजारों में दिखा मिलाजुला असर, कई दुकानदार मायूस दिखे
    Next Article
    मौर्य एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत:देवरिया में ट्रेन विशुनपुर ढाला के पास से गुजरने के दौरान हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment