Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेसी की अर्जेंटीना के सामने स्विट्जरलैंड:फुटबॉल वर्ल्ड कप में 8 गोल कर चुके; अर्लिंग हालैंड की नॉर्वे Vs हैरी केन की इंग्लैंड

    8 hours ago

    1

    0

    FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। एक गोल करते ही वे टॉप पर पहुंच जाएंगे। मैच भारतीय समयानुसार 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले हैरी केन की इंग्लैंड की भिड़ंत अर्लिंग हॉलैंड की नॉर्वे से होगी। हालैंड ने टूर्नामेंट में 7 गोल और हैरी केन ने 6 गोल किए हैं। मुकाबला रात 2:30 बजे से कैनसस सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 99- नॉर्वे और इंग्लैंड की वर्ल्ड कप में चौथी भिड़ंत नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच कुल 12 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है। नॉर्वे को 2 में जीत मिली। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। नॉर्वे ने राउंड-16 में ब्राजील को हराया नॉर्वे शानदार फॉर्म में है। टीम ने 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की है। फ्रांस के खिलाफ ग्रुप स्टेज में उसे एकमात्र हार मिली। ग्रुप स्टेज में नॉर्वे ने इराक को 4-1 और सेनेगल को 3-2 से हराया। राउंड ऑफ 32 में टीम ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया। फिर राउंड ऑफ 16 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड एक भी मैच नहीं हारी इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं हारी है। टीम ने 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। ग्रुप स्टेज में टीम ने क्रोएशिया को 4-2 और पनामा को 2-0 से हराया। घाना के खिलाफ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड का सामना कांगो डीआर से हुआ। इसमें टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं राउंड ऑफ 16 में मैक्सिको को 3-2 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। हालैंड Vs हैरी केन नॉर्वे को फिर से अर्लिंग हालैंड से गोल की उम्मीद होगी। दूसरी ओर इंग्लैंड के अटैक की जिम्मेदारी कप्तान हैरी केन पर होंगी। दोनों खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस इस मैच का नतीजा तय कर सकती हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: नॉर्वे: न्यलैंड, रायर्सन, ओस्टिगार्ड, हंचे-ऑल्सन, वोल्फ, थॉर्स्टवेड, बर्ज, पैट्रिक बर्ग, बॉब, सोर्लोथ, अर्लिंग हालैंड। इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वॉकर, जॉन स्टोन्स, गुएही, ट्रिपियर, डेकलान राइस, मेनु, बुकायो साका, जूड बेलिंगहम, फिल फोडेन, हैरी केन। मैच 100- अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच 7 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। अर्जेंटीना ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। स्विट्जरलैंड इंग्लैंड को कभी हरा नहीं पाई है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार भिड़ेंगी। 1966 के वर्ल्ड कप में दोनों पहली बार आमने-सामने थे। तब अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराया था। 2014 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत दर्ज की। अर्जेंटीना ने सभी मुकाबले जीते डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम ने अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0, ऑस्ट्रिया को 2-0 और जॉर्डन को 3-1 से हराया था। राउंड ऑफ 32 में टीम का सामना काबो वर्डे से हुआ। इसमें टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। फिर राउंड ऑफ 16 में मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया स्विट्जरलैंड की टीम भी इस वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं हारी है। टीम ने 5 मैचों में 4 जीत और 1 ड्रॉ दर्ज किया। ग्रुप स्टेज में टीम ने बोस्निया को 4-1 और कनाडा को 2-1 से हराया। कतर से मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया। वहीं राउंड ऑफ 16 में कोलंबिया के खिलाफ फुल टाइम तक स्कोर 0-0 से बराबर रहा। इसके बाद स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की। मेसी Vs स्विट्जरलैंड की डिफेंस अर्जेंटीना कप्तान लियोनेल मेसी से फिर गोल चाहेगी। अगर वे स्विट्जरलैंड की डिफेंस को तोड़ देते हैं, तो अर्जेंटीना के लिए यह मुकाबला आसाना हो जाएगा। इसके पिछले मैच में गोल करने वाले एन्जो फर्नांडीज और रोमेरो भी स्विट्जरलैंड के लिए खतरा होंगे। दूसरी ओर स्विट्जरलैंड अपने कप्तान ग्रैनिट जाका के दम पर अर्जेंटीना के अटैक को रोकने उतरेगी। इसके अलावा जोहान मनजाम्बी से गोल की उम्मीद रहेगी। वे टूर्नामेंट में 3 गोल कर चुके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: अर्जेंटीना: एमी मार्टिनेज, मोलिना, रोमेरो, ओटामेंडी, टैगलियाफिको, डी पॉल, एन्जो फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज, निकोलस गोंजालेज। स्विट्जरलैंड: सोमर, विडमर, अकनजी, एलवेदी, रोड्रिगेज, फ्रायलर, ग्रैनिट जाका, शकीरी, सोव, वर्गास, एम्बोलो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पेन फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में:बेल्जियम पर भारी पड़ी गोलकीपर लामेन्स की गलती, मेरिनो ने विजयी गोल दागा
    Next Article
    जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा:विंबलडन चैंपियन सिनर से सेमीफाइनल हारे, मुचोवा-नोस्कोवा में लेडीज सिंगल्स का फाइनल आज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment