Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसा के साथ गई लड़की की न्यूड लाश मिली:लखनऊ में बाइक पर ले गया था; फोन कर बताया- जल्दी आओ, किडनैप हो गई

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 17 साल की लड़की की न्यूड लाश मिली है। वह बुधवार को अपने मौसा के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद मौसा ने उसके भाई को फोन अपहरण की जानकारी दी। कहा- तुम्हारी बहन को कार में जबरिया बैठाकर कुछ लोग ले जा रहे हैं, मैं उनका पीछा कर रहा हूं। घरवाले पहुंचे तो मौसा गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिले। कुछ दूरी पर गोमती नदी के किनारे लड़की के कपड़े, अंडरगार्मेंट्स भी परिवार को मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने SDRF की मदद से घटना स्थल के पास गोमती नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। रात में गोताखोरों ने खोजा लेकिन लड़की का पता नहीं चला। गुरुवार को सुबह 9 बजे लड़की की न्यूड लाश मिली। वारदात मड़ियांव क्षेत्र की है। लड़की का शव, घैला पुल के पास मिला है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रेप और हत्या का केस दर्ज कर लड़की के मौसा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मौसा ने अपहरण की झूठी कहानी रची। उसने बताया कि वह लड़की को ऑटो में लेकर जा रहा था जबकि सीसीटीवी में लड़की को बाइक से ले जाता दिख रहा। यह है पूरा मामला… घरवालों के मुताबिक, लड़की घैला पुल के पास स्थित एक कॉलोनी में अपने मौसा के घर रहती थी। मां की मौत 2016 में हो चुकी है और पिता भी उसी कॉलोनी में रहते हैं। लड़की की मौसी ने बताया- बुधवार रात करीब 8 बजे उनके पति यानी लड़की मौसा दवा लेने के लिए साथ लेकर गए। घर से निकलने के करीब 15-20 मिनट बाद युवती के भाई के मोबाइल पर मौसा ने फोन किया। बताया कि लड़की को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है और वह उनके पीछे लगे हुए हैं। परिजन को जानकारी हुई तो वे दौड़े हुए उनकी बताई जगह पर पहुंचे। भाई, मामा और मौसी जब घटनास्थल घैला पीपा पुल के पास पहुंचे तो कुछ दूरी पर देखा मौसा बेहोश पड़ा है। आसपास देखने पर लड़की के कपड़े पड़े थे। उसके अंडरगार्मेंट्स तक वहां पड़े थे। मौसी बोली- दवा लेने की बात कहकर निकले थे मौसी ने बताया- पति पेंटिंग का काम करते हैं। बुधवार रात में खाना खाया। उसके बाद बोले कि हमारी कमर में दर्द है। दवा लेने जा रहे हैं। वह अपने साथ भतीजी को भी लेकर गए थे। कुछ देर बाद उन्होंने उसके भाई के मोबाइल पर कॉल आया और अपहरण की जानकारी दी। हम लोग जब वहां पहुंचे तो देखा, वह बेहोश पड़े हैं। कुछ दूरी पर बेटी के कपड़े, अंडरगार्मेंट्स, चप्पल सब पड़े मिले। लेकिन वह कहीं नहीं थी। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह 9 बजे लड़की की लाश मिली मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी थी। SDRF ने गोमती नदी में घैला पुल के पास सर्च ऑपरेशन चलाया। गुरुवार सुबह 9 बजे लड़की की न्यूड लाश मिली। मृतका के पिता को सूचना दे दी गई है। मां की 2016 में मौत हो गई थी। उसके बाद से लड़की अपने भाई के साथ मौसी के पास रहती थी। मौसी मेड का काम करती है। जबकि, आरोपी मौसा उत्तराखंड का रहने वाला है और यहां पेंटिंग का काम करता है। पुलिस बोली- मौसा ने झूठी कहानी रची मड़ियांव पुलिस ने बताया कि मौसा ने भांजी के अपहरण की झूठी कहानी रची है। पुलिस सूचना पर पहुंची तो आरोपी मौसा बेहोश नहीं बल्कि नशे में पड़ा था। पुलिस को बताया था कि मौसा ऑटो से नाबालिग के साथ जा रहा था। कार से आए लोगों ने उससे मारपीट की, फिर बेटी को लेकर चले गए। पुलिस ने CCTV कैमरों की जांच की तो कोई भी कार नहीं नजर आई है। इसके उलट सीसीटीवी में मौसा के साथ रिया बाइक से जाते हुए नजर आई। इंस्टाग्राम से मिले थे मौसा-मौसी पुलिस के अनुसार, लड़की की मौसी और मौसा की दोस्ती इस्टाग्राम पर हुई थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दोनों मिले और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- 'मेरा सपना टूटा गया, बेटी को डॉक्टर बनाना चाहता था' : कानपुर में रेप के बाद बच्ची की हत्या, परिजन बोले- दरिंदों को फांसी हो कानपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या की वारदात ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। बुधवार को दिनभर चले हंगामे के बाद शाम को पुलिस और परिवार वालों ने शव को खेत में दफना दिया। घर-परिवार में चूल्हे तक नहीं जले और हर घर में शोक का माहौल रहा। गांव के लोग उसे अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। किसी के लिए वह दादी कहने वाली बच्ची थी तो किसी के लिए भैया बुलाने वाली। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस की धमकी से सहमे व्यापारी ने दी जान:बेटे को दुकान से ले गया था दरोगा, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इंकार
    Next Article
    योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया:चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे, अनुवादक को 23 हजार; देखिए लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment