Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसा के साथ गई लड़की की न्यूड लाश मिली:लखनऊ में बाइक से ले गया; फोन कर बताया- जल्दी आओ, किडनैप हो गई

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 17 साल की लड़की की न्यूड लाश मिली है। वह अपने मौसा के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद मौसा ने लड़की के भाई को फोन किया। कहा- तुम्हारी बहन को कार में जबरिया बैठाकर कुछ लोग ले जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं। घरवाले पहुंचे तो मौसा गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिला। कुछ दूरी पर गोमती नदी के किनारे लड़की के कपड़े, अंडरगार्मेंट्स भी मिले। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने SDRF की मदद से घटनास्थल के पास गोमती नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों ने खोजा, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। गुरुवार सुबह 9 बजे घैला पुल के पास उसकी न्यूड लाश मिली। भाई की शिकायत पर पुलिस ने रेप और हत्या का केस दर्ज कर मौसा को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, मौसा ने अपहरण की झूठी कहानी रची। उसने बताया कि वह लड़की को ऑटो में लेकर जा रहा था, जबकि सीसीटीवी में बाइक से ले जाता दिख रहा। वारदात मड़ियांव थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला… लड़की घैला पुल के पास स्थित एक कॉलोनी में अपने मौसी-मौसा के घर में रहती थी। साल-2016 में उसकी मां की मौत हो चुकी है। लड़की के पिता भी उसी कॉलोनी में रहते हैं। मौसी ने बताया- मेरे पति ने बुधवार रात करीब 8 बजे खाना खाया। उसके बाद कहने लगे कि हमारी कमर में दर्द है। दवा लेने जा रहे हैं। वह अपने साथ भांजी को भी ले गए। घर से निकलने के करीब 15-20 मिनट बाद पति ने भांजे के मोबाइल पर फोन किया। कहा कि भांजी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। वह उनके पीछे लगे हैं। हम लोगों को जब यह बात पता चली, तो पति की बताई जगह पर पहुंचे। मैं, मेरा भाई और भांजे का पिता जब घटनास्थल (घैला पीपा पुल के पास) पर पहुंचे, तो कुछ दूरी पर देखा मेरा पति बेहोश पड़ा है। आसपास देखने पर लड़की के कपड़े पड़े थे। उसके अंडरगार्मेंट्स भी वहीं पड़े थे। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह 9 बजे लड़की की लाश मिली मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी थी। SDRF ने गोमती नदी में घैला पुल के पास सर्च ऑपरेशन चलाया। गुरुवार सुबह 9 बजे लड़की की न्यूड लाश मिली। लड़की की मौसी मेड का काम करती है। जबकि, आरोपी मौसा उत्तराखंड का रहने वाला है और यहां पेंटिंग का काम करता है। पुलिस बोली- मौसा ने झूठी कहानी रची मड़ियांव पुलिस ने बताया कि मौसा ने भांजी के अपहरण की झूठी कहानी रची है। पुलिस सूचना पर पहुंची, तो आरोपी मौसा बेहोश नहीं था। वह नशे में पड़ा था। मौसा ने पुलिस को बताया था कि ऑटो से लड़की के साथ जा रहा था। कार से आए लोगों ने उससे मारपीट की, फिर बेटी को लेकर चले गए। पुलिस ने CCTV की जांच की, तो कोई भी कार नहीं नजर आई। सीसीटीवी में लड़की मौसा के साथ बाइक से जाते हुए दिखी है। इंस्टाग्राम से मिले थे मौसा-मौसी पुलिस के अनुसार, लड़की की मौसी और मौसा की दोस्ती इस्टाग्राम पर हुई थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दोनों मिले और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- 'मेरा सपना टूटा गया, बेटी को डॉक्टर बनाना चाहता था' : कानपुर में रेप के बाद बच्ची की हत्या, परिजन बोले- दरिंदों को फांसी हो कानपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या की वारदात ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। बुधवार को दिनभर चले हंगामे के बाद शाम को पुलिस और परिवार वालों ने शव को खेत में दफना दिया। घर-परिवार में चूल्हे तक नहीं जले और हर घर में शोक का माहौल रहा। गांव के लोग उसे अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। किसी के लिए वह दादी कहने वाली बच्ची थी तो किसी के लिए भैया बुलाने वाली। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमजोर हो चुका ईरान युद्ध लंबा क्यों खींच रहा:सरेंडर से इनकार, जंग को महंगा बनाकर दुश्मन को झुकाने की कोशिश में जुटा
    Next Article
    योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया:चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे, सीनियर प्रोग्रामर को 37400; देखिए लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment