Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मस्जिद चिश्तिया नूरानी में कुरआन शरीफ मुकम्मल हुआ:27वीं तरावीह में संपन्न हुई परंपरा, अमन-चैन की दुआ

    5 hours ago

    1

    0

    सम्भल। रमजान के पवित्र महीने की 27वीं शब को मस्जिद चिश्तिया नूरानी, चन्दौसी मार्ग, नूरियो सराय, चिश्ती कॉलोनी में नमाजे तरावीह के दौरान कुरआन शरीफ मुकम्मल हुआ। यह परंपरा मस्जिद में रमजान के पहले रोजे से 26वें रोजे तक निभाई जाती रही है, जिसे इस वर्ष भी पूरी निष्ठा के साथ संपन्न किया गया। हाफिज़ शबान रज़ा संभली ने तरावीह की नमाज में कुरआन पाक पढ़ा। कुरआन मुकम्मल होने पर निजाम संभली ने नाते पाक और सलातो सलाम अदा किया। इस अवसर पर हाफिज़ ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि कुरआन मजीद दुनिया की एकमात्र किताब है जिसकी हिफाजत का जिम्मा खुद अल्लाह ने लिया है। उन्होंने बताया कि यह कलाम आने वाली नस्लों के लिए हिदायत और निजात का जरिया है। हाफिज़ शबान रज़ा संभली ने जानकारी दी कि रमजान का पहला हिस्सा रहमत, दूसरा हिस्सा मगफिरत और तीसरा हिस्सा जहन्नम से आजादी का होता है। उन्होंने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में शैतान जंजीरों में बंध जाता है, जिससे नेकी करना आसान हो जाता है। रोजा इंसान के लिए जहन्नुम से ढाल है और इस महीने की शबे-कद्र की इबादत हजार महीनों से बेहतर मानी जाती है। साथ ही, रोजेदार की दुआएं, विशेषकर इफ्तार के समय, रद्द नहीं होतीं। इस मौके पर हाफिज़ ज़ाकिर हुसैन, हाफ़िज़ शबान रज़ा संभली, सिराज अहमद चिश्ती राजा, भूरा, रशीद, आमिर, मोहम्मद नबी, भरेह आलम, हाफ़िज़ नवाब, नाज़िम अली, हाफ़िज़ मंज़र इलियास, हाजी इसतेखार, फरमान चिश्ती और शारिक निजाम संभली सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां वितरित की गईं और शहर व देश में अमन-चैन के लिए विशेष दुआ कराई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में ढलाई मशीन से स्कूटी टकराई, शिक्षामित्र की मौत:पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर
    Next Article
    मैनपुरी में होटल में अवैध गतिविधियों पर हंगामा:मालिक ने युवती को पीछे के गेट से निकाला, गौरक्षा टीम से नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment