Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मस्क की उड़ने वाली कार पर रणबीर कपूर का तंज:एक्टर बोले- भारत के पास 5 हजार साल पहले पुष्पक विमान था

    10 hours ago

    1

    0

    रणबीर कपूर ने इलॉन मस्क की टेस्ला रोडस्टर कार की तुलना रामायण के पुष्पक विमान से की। उन्होंने कहा कि भारत ने 5 हजार साल पहले ही उड़ने वाली गाड़ी बना ली थी। रणबीर ने यह बात फिल्म ‘रामायण’ की 5 नवंबर को होने वाली रिलीज से पहले एक बातचीत में कही। उन्होंने कहा, “मुझे यह भी कहना है कि इलॉन मस्क ने हाल ही में उड़ने वाली गाड़ी बनाई है। भारत ने यह काम 5 हजार साल पहले ही कर लिया था।” बता दें कि मस्क की कंपनी टेस्ला ने 15 अक्टूबर को थ्रस्टर वाली नई स्पोर्ट्स कार पेश की थी। टेस्ला ने रोडस्टर का प्रोडक्शन 2028 में शुरू करने का लक्ष्य बताया है। इसके डेमो में रॉकेट जैसे थ्रस्टर दिखाए गए थे। कंपनी ने केवल निमंत्रण पर दिखाए जाने वाले रॉकेट वेरिएंट के बारे में भी बताया। इसमें पूरा फ्लाइट सिस्टम होने की बात कही गई है। ‘रामायण’ के अब तक 4.98 लाख टिकट बिके फिल्म ‘रामायण’ के पहले दिन के लिए अब तक 4.98 लाख टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो 4.09 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। सैकनिल्क के मुताबिक, ये टिकट 12,631 शो के लिए बिके हैं। फिलहाल फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18% है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 14% रह जाता है। फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में दिल्ली-NCR सबसे आगे है। यहां से फिल्म को ब्लॉक की गई सीटों समेत 3.45 करोड़ रुपए की एडवांस कमाई हुई है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर यह कमाई 2.83 करोड़ रुपए है। यहां 1,425 शो के लिए 47,486 टिकट बिके हैं। बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है। यहां से ब्लॉक की गई सीटों समेत 3.27 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 2.93 करोड़ रुपए है। शहर में 55,893 टिकट बिके हैं। यहां ऑक्यूपेंसी 31% दर्ज की गई है। मुंबई तीसरे नंबर पर है। यहां से ब्लॉक की गई सीटों समेत 2.72 करोड़ रुपए की एडवांस कमाई हुई है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर कमाई 2.13 करोड़ रुपए है। मुंबई में 1,149 शो के लिए 40,407 टिकट बिके हैं। हैदराबाद से फिल्म को ब्लॉक की गई सीटों समेत 1.40 करोड़ रुपए मिले हैं। यहां ऑक्यूपेंसी 38% है। वहीं, पुणे से 1.02 करोड़ रुपए की एडवांस कमाई हुई है। कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, चेन्नई और सूरत भी एडवांस बुकिंग के मामले में आगे हैं। टॉप-10 शहरों से फिल्म की पहले दिन की कुल एडवांस कमाई का 65% हिस्सा आया है। हिंदी में सबसे ज्यादा टिकट बिके ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में हिंदी सबसे आगे है। हिंदी वर्जन से ब्लॉक की गई सीटों समेत 18.20 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। यह फिल्म की पहले दिन की कुल एडवांस कमाई 22.11 करोड़ रुपए का करीब 82% है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर हिंदी वर्जन की कमाई 14.86 करोड़ रुपए है। इसके लिए 11,600 शो रखे गए हैं। कन्नड़ वर्जन दूसरे नंबर पर है। इससे ब्लॉक की गई सीटों समेत 2.67 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। यह कुल एडवांस कमाई का 12% है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर कमाई 2.40 करोड़ रुपए है। कन्नड़ के लिए 549 शो रखे गए हैं। तेलुगु वर्जन से अब तक 1.06 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। यह कुल कमाई का 5% है। वहीं, तमिल वर्जन से 17.32 लाख रुपए मिले हैं। इसका हिस्सा करीब 1% है। विदेशों में भी ‘रामायण’ को अच्छा रिस्पॉन्स ‘रामायण’ को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग से करीब 3.86 मिलियन डॉलर यानी लगभग 32.5 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। ट्रेड ट्रैकर फिल्म्स डिस्कोर्स के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक विदेशों में फिल्म के 2.08 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। विदेशों में एडवांस बुकिंग के मामले में अमेरिका और कनाडा सबसे आगे हैं। इन दोनों देशों से करीब 2.86 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है। यह विदेशों से हुई कुल एडवांस बुकिंग का करीब 74% है। वहीं, ब्रिटेन और आयरलैंड से 4,16,500 डॉलर की कमाई हुई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से 3,46,900 डॉलर मिले हैं। फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग अभी जारी है। ऐसे में 5 नवंबर को रिलीज होने से पहले इसकी कमाई और बढ़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन
    Next Article
    संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment