Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुस्लिम महिलाओं को लेक्चर न दें':AMU में छात्रा बोली- अपना इतिहास देखें...जहां औरतें जिंदा जलाई जाती थीं

    9 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की छात्रा का हिंदू महिलाओं को जिंदा जलाने की बात कहने का वीडियो सामने आया है। महिला दिवस से ठीक पहले इंदिरा गांधी हॉल की छात्रा ने यह वीडियो बनाया। छात्रा ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए दूसरे धर्म के इतिहास पर तीखी टिप्पणी की है, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है। ‘हमे सहानुभूति की जरूरत नहीं’ वीडियो में छात्रा का लहजा काफी आक्रामक और सीधा है। वह इस्लाम में महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकारों पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते नजर आ रही हैं। वीडियो में छात्रा ने कहा कि जो लोग इस्लाम को लेक्चर दे रहे हैं, वे पहले अपना इतिहास पलटकर देखें कि वहां कैसे औरतों को जिंदा जला दिया जाता था। छात्रा का यह इशारा सीधे तौर पर 'सती प्रथा' की ओर माना जा रहा है। ​छात्रा ने वीडियो में आगे कहा कि हमारी औरतें पहले भी सम्मानित थीं और इंशाअल्लाह आगे भी सम्मानित रहेंगी। लोगों को हमारे प्रति 'सहानुभूति' दिखाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमें पता है कि हमें अपने अधिकार कैसे लेने हैं। ​इंटरनेट पर छिड़ा संग्राम, कार्रवाई की मांग ​वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक पक्ष इसे छात्रा की 'बेबाकी' और 'अभिव्यक्ति की आजादी' बता रहा है, वहीं दूसरा बड़ा पक्ष इसे 'हेट स्पीच' करार दे रहा है। कई यूजर्स ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए छात्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और यूनिवर्सिटी से निष्कासन की मांग की है। वीडियो की जानकारी की जा रही इस संबंध में एएमयू के मेंबर इंचार्ज विभा शर्मा का कहना है कि वीडियो वायरल होने पर जांच पड़ताल कराई गई, लेकिन इसका कोई पता नहीं चल सका है। यह एएमयू के किसी कार्यक्रम का वीडियो नहीं है। वहीं, संस्थान में हजारों विद्यार्थी हैं, ऐसे में यह भी अभी पता नहीं चल सका है कि यह छात्रा कौन है। उधर, वायरल वीडियो भी अधूरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान भले जंग में अकेले लड़ रहा, लेकिन पर्दे के पीछे चीन ऐसे दे रहा साथ
    Next Article
    सप्तसागर दवा मंडी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:विरोध के बीच हाउस टैक्स के बकायदारों से वसूला 10.30 लाख, 175 प्रतिष्ठानों से लेना है 5 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment