Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुस्लिम औरतों को 72 मर्द मिलेंगे' बयान पर विवाद:हुदा मौलवी पर भड़कीं, कहा- तुम बीवी-बेटियों को परेशान करते होगे

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में यूट्यूबर हुदा जरीवाला देवबंदी उलेमा पर भड़क गई हैं। उन्होंने कहा- आपको शर्म नहीं आती, एक मुस्लिम होकर अपनी मुस्लिम बहन को बदनाम कर रहे हैं। शर्म करो। यकीनन आप अपनी बीवी, बहन और बेटियों को परेशान करते होंगे। तुम्हारे जैसे मर्द इस्लाम पर कलंक हैं। हुदा ने ये बातें मौलवी कारी इसहाक गोरा के फेसबुक पर भेजे मैसेज में कहीं। जिसके स्क्रीनशॉट मौलवी ने बुधवार को खुद अपने फेसबुक पर पोस्ट किए। उन्होंने लिखा- एक मोहतरमा का हूरों पर बयान चर्चा में आया। उनके नाम की आईडी से हमें कुछ मैसेज मिले, जिनमें पोस्ट डिलीट करने और कानूनी कार्रवाई की बात कही गई। दरअसल, हुदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मुस्लिम मर्दों को जन्नत में 72 हूरें मिल सकती हैं, तो महिलाओं को भी 72 पुरुष मिलेंगे। इस पर मंगलवार को देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने सवाल उठाए थे। कहा था कि धार्मिक मामलों पर बोलने से पहले सही जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि धर्म को अपनी सोच या अनुमान के आधार पर नहीं समझा जा सकता। अगर किसी विषय की जानकारी नहीं है, तो इसे स्वीकार करने में बुराई नहीं होनी चाहिए। बिना सोच-समझकर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। सबसे पहले जानिए विवाद कहां से शुरू हुआ… अब पढ़िए हुदा और मौलवी के बीच हुई बातचीत विस्तार से… हुदा बोलीं- अल्लाह तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा, तुम्हें बर्बाद करेगा हुदा जरीवाला ने मौलवी को भेजे मैसेज में लिखा- मस्जिदों की शहादत पर तो आप लोग गायब हो जाते हैं। तब क्यों डर जाते हैं? तुम किस संस्थान से हो? तुम्हारे बॉस को बताऊंगी। मुझे बदनाम करने के लिए तुम्हें माफी मांगनी होगी। बेशर्मी की इंतहा हो तुम जैसे लोग। इस्लाम के नाम पर धब्बा हो। अल्लाह तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा, तुम्हें बर्बाद करेगा। तुम्हें देख लूंगी। एक यतीम लड़की की तुमने बद्दुआ ली है। मैं तुम्हारे खिलाफ पोस्ट बनाऊंगी कि तुम मुस्लिम महिलाओं को कैसे निशाना बनाते हो। पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराऊंगी। कोर्ट में मुलाकात होगी। मैंने चैनल वालों से भी वीडियो हटवा दिया है। तुम पोस्ट डिलीट नहीं कर रहे, क्योंकि मुफ्त में मेरे वीडियो से फुटेज लेना चाहते हो। मौलवी का जवाब- अपनी गलती मानकर मुसलमानों से माफी मांगो हुदा के मैसेजों के जवाब में कारी इसहाक गोरा ने कहा- 'आप धमकी दे रही हैं, तो अपना शौक पूरा कीजिए। आप बार-बार कह रही हैं कि आपकी इज्जत खराब की गई है, लेकिन अपनी गलती साफ-साफ स्वीकार नहीं कर रही हैं। अगर आप सच में यह वीडियो डिलीट करवाना चाहती हैं, तो पहले अपनी गलती मानकर तमाम मुसलमानों से माफी मांगें और उसका सार्वजनिक वीडियो जारी करें। जब तक आप अपनी गलती सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करतीं, तब तक ये धमकियां और शिकायत करने की बातें सिर्फ दबाव बनाने का तरीका लगती हैं। हमारा मकसद किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि सही बात को सबके सामने लाना है। एतराज है तो दलील से जवाब दीजिए, दबाव से नहीं। हुदा जरीवाला कौन हैं अब वो जानिए हुदा जरीवाला आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रह चुकी हैं। वह BBC लंदन में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर बताती हैं। हुदा के मामा डॉ. अजीज कुरैशी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश (अतिरिक्त कार्यभार) और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके थे। राज्यपाल रहते हुए उन्होंने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक दर्जा देने वाले विधेयक को मंजूरी दी थी। ………………… ये खबर भी पढ़ें… हुदा जरीवाला बोलीं- मुस्लिम औरतों को 72 मर्द मिलेंगे:यूपी के मौलवी भड़के; बोले- धर्म का ज्ञान नहीं तो चुप रहिए यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पुरुषों को जन्नत में 72 हूरें मिलेंगी, तो महिलाओं को भी 72 पुरुष मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में मां काली के स्वांग में 2 पक्ष भिड़े, लात-घूंसे चले; पुलिस ने किया लाठी-चार्ज
    Next Article
    यूपी भाजपा ने पिछड़ा मोर्चा के 91 जिलाध्यक्ष घोषित किए:राजभर बोले- कांग्रेस के लोग विदेशी घुसपैठियों से वोट डलवाते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment