Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम धर्मगुरु बोले- सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं:होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई, डीएम-एसपी ने चेतावनी दी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में होली, रमजान और ईद के त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नई परंपरा डालने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 64 जुलूस, 1215 होलिका दहन और 17 मेले लगेंगे। बैठक शनिवार शाम 3:30 बजे शुरू होकर 5:30 बजे समाप्त हुई। बैठक में पीस कमेटी के सदस्यों ने कई समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। बदायूं चुंगी चंदौसी के पास पार्किंग, त्योहारों पर बैंक और एटीएम में नकदी की कमी, सिरसी के मोहल्ला चौधरियान में होलिका दहन स्थल के पास ढीले विद्युत तार और संभल में पुरानी तहसील के पास सड़क में गड्ढे जैसी शिकायतें शामिल थीं।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। धर्मगुरु काजी-ए-शहर मुफ्ती अलाउद्दीन ने शांति और सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमल कांत तिवारी ने त्योहारों को खुशियों का संदेशवाहक बताया, जबकि संजय गुप्ता पोली ने होली और ईद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया। धर्मगुरु जहिरुल इस्लाम और तंजीम अशरफ ने भी अपने विचार साझा किए। एडीएम प्रदीप वर्मा ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण करने के लिए लेखपालों और ग्राम सचिवों को निर्देशित किया ताकि किसी भी बाधा को दूर किया जा सके। उन्होंने होली पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के निर्देश दिए और ऐसी किसी भी शिकायत पर तत्काल जिला आबकारी अधिकारी या संबंधित थाने को सूचित करने को कहा। होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। सीएमओ को एम्बुलेंस और पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। डीजे के प्रयोग को निर्धारित मानकों के अनुसार करने को कहा गया। साथ ही होली के जुलूस केवल निर्धारित मार्गों पर ही निकाले जाएं और कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। जुलूस के आयोजकों को इसे लीड करने, निर्धारित मार्ग का पालन करने और स्वयंसेवकों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए, अगर कोई अफवाह फैलाता पाया गया उस पर कड़ी कार्यवाही होगी, त्यौहारों पर कोई भी नई परम्परा न डाली जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में 64 जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली जाएंगी, कुल 1215 होलिका दहन स्थल हैं तथा 17 मेले लगेंगे। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रहेगी, किसी ने भ्रामक पोस्ट की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि सौहार्द का संदेश दें। रात्रि 10 बजे के बाद शोरगुल ना हो, डीजे मानक के अनुसार बजें। बैठक में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एएसपी कुलदीप सिंह, सीएमओ डाॅ तरुण पाठक, एसडीएम संभल रामानुज, एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार, डिप्टी कलक्टर विकास चन्द, सीओ चंदौसी दीपक तिवारी, सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, अखिल भारतीय युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सागर गुप्ता, अखिल भारतीय युवा व्यापार मण्डल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी, हाजी एहतेशाम, मोहम्मद नाजिम, शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में शादी से इनकार पर युवती ने किया सुसाइड:कमरे में पंखे से लटका मिला शव, परिजनों ने युवक पर लगाया आरोप
    Next Article
    बालू खदान में पोकलैंड चालक की हत्या का खुलासा:बांदा में हेल्पर ने पुरानी रंजिश में गोली मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment