Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बालू खदान में पोकलैंड चालक की हत्या का खुलासा:बांदा में हेल्पर ने पुरानी रंजिश में गोली मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा पुलिस ने बालू खदान में पोकलैंड चालक की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चालक के हेल्पर को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की थी। यह घटना बीते 24 फरवरी की रात गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल रायपुर खदान में हुई थी। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र निवासी शनि उर्फ सोनी कोलावल रायपुर खदान में पोकलैंड चलाता था। 24 फरवरी की रात सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह उसका शव पोकलैंड मशीन में खून से लथपथ मिला था। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी पलाश बंसल ने एसओजी और गिरवां पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की थीं। गिरवां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, भौतिक सत्यापन और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को अभियुक्त मोहित पुत्र नवल किशोर, निवासी ग्राम टीहर, थाना बिवार, जनपद हमीरपुर को स्योढा पुल, गिरवां से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त मोहित ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक शनि और उसके बीच पूर्व में हुई एक दुर्घटना को लेकर पुरानी रंजिश थी। आरोपी मोहित चालक शनि के साथ हेल्पर का काम करता था। करीब डेढ़ माह पहले मशीन से उसका पैर जख्मी हो गया था। मोहित का आरोप था कि चालक शनि ने जानबूझकर यह दुर्घटना की थी। इसी रंजिश के चलते मोहित ने योजनाबद्ध तरीके से शनि की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम धर्मगुरु बोले- सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं:होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई, डीएम-एसपी ने चेतावनी दी
    Next Article
    प्रयागराज में 6000 घरों को मिलेगा शुद्ध पानी:मेयर ने 15वें वित्त आयोग के वाहन और दो नलकूपों का किया लोकार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment