Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम युवक के घर से हिंदू नाबालिग बरामद:बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, युवक फरार, ट्यूशन में साथ पढ़ते हैं

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिले के चंदौसी में बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने एक मुस्लिम युवक के घर से एक हिंदू नाबालिग लड़की को बरामद किया है। लड़की के पिता ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। उक्त घटना जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल की है। जानकारी के अनुसार, चंदौसी कस्बे की रहने वाली एक किशोरी ट्यूशन पढ़ने जाती थी। ट्यूशन में गांव गुमथल का नवी जान पुत्र शाने आलम भी पढ़ता था, जिसके दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे लड़की युवक नवी जान के घर पहुंची। इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। बजरंग दल के अध्यक्ष आशीष तूफानी कार्यकर्ताओं के साथ गांव गुमथल स्थित युवक के घर पहुंचे और सूचना की पुष्टि होने पर डायल 112 व स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए युवक नवी जान पुलिस के पहुंचने से लगभग 20 मिनट पहले ही फरार हो गया। पुलिस लड़की को सकुशल अपने साथ थाने ले गई। थाने पहुंचने पर लड़की के पिता को भी सूचना दी गई, जिसके बाद वह थाने पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ता करीब दो घंटे तक थाने में डटे रहे और युवक पर लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा कर घर लाने का गंभीर आरोप लगाया। बजरंग दल के संयोजक आशीष तूफानी ने बताया कि उन्हें एक मुस्लिम लड़के द्वारा हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर घर लाने की सूचना मिली थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचकर प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद किया। उन्होंने यह भी कहा कि फरार हुए मुस्लिम लड़के का वीडियो उनके पास है। थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की ओर से शिकायत मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस लड़के पर आरोप है, उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है, लेकिन वह अभी तक नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मारपीट, छह महीने के मासूम की मौत:आरोपी फरार, पुलिस की टीमें कर रहीं तलाश
    Next Article
    एसपी रेलवे ने लखीमपुर जीआरपी थाने का किया औचक निरीक्षण:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment