Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मसूरी में कुलदीप यादव की शादी:चहल की बालकनी में घुसे बंदर; कोलकाता के फूलों से सजा मंडप

    13 hours ago

    1

    0

    क्रिकेटर कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी कर रहे हैं। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में पिछले तीन दिन से रस्में चल रही हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल के कमरे की बालकनी में बंदर घुस गए, जिसे उन्होंने फल दिए। दोपहर साढ़े 12 बजे लंच करने के बाद अब बारात की तैयारियां की जा रही हैं। होटल में मंडप स्पेशल फूलों से सजाए जा रहे हैं, जो कोलकाता से आए हुए हैं। बारात के लिए स्पेशल विंटेज कार मंगाई गई है। वहीं बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से स्पेशल छह सदस्यों की ढोल बजाने वाली टीम गुरुवार से मसूरी पहुंची हुई है। इससे पहले शुक्रवार रात संगीत और कॉकटेल पार्टी में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ डांस किया। समारोह में दिल्ली से आए सूफी सिंगर और लाइव परफॉर्मर बिस्मिल ने भी प्रस्तुति दी। देर रात तक होटल परिसर में जश्न का माहौल रहा। इसी बीच सुबह सुरेश रैना समारोह अटैंड करके लौट गए। शनिवार सुबह मोहम्मद कैफ भी मसूरी पहुंच गए। सुबह मेहमानों को नाश्ते में कानपुर की स्पेशल खस्ता कचौड़ी और दाल के बड़े परोसे गए। शाम को होंगी शादी की मुख्य रस्में कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी। इसके बाद 5 बजे बारात निकलेगी, 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। फेरों के बाद देर रात तक मंडप की अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की जाएंगी। शादी समारोह में क्रिकेट जगत से कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की संभावना है। शादी की PHOTOS… चहल ने लगाई हल्दी, ढोल की थाप पर किया डांस शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब 2 बजे तक चली। इस दौरान होटल परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। हल्दी समारोह में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा चर्चित रहे। चहल कभी कुलदीप यादव के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे तो कभी ढोल की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। हल्दी की रस्म के बाद कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने भी मेहमानों के साथ डांस किया। हल्दी के बाद मेहमानों के लिए शाही दावत हल्दी समारोह के बाद मेहमानों के लिए होटल में खास लंच का इंतजाम किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दावत में एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा थी। शादी के लिए प्लैटिनम और गोल्ड मेन्यू तैयार किए गए हैं, जिनमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के प्रीमियम सलाद, सूप, स्नैक्स और मुख्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। बार मेन्यू में भी देश-विदेश के महंगे ब्रांड शामिल किए गए हैं। इसमें 40 हजार रुपए की डॉम पेरिग्नॉन शैम्पेन, 35 हजार रुपए तक की सिंगल माल्ट स्कॉच और कई प्रीमियम वाइन शामिल हैं। ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल; आज शादी में आ सकते हैं रोहित-सूर्या कुलदीप यादव की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल के मंच पर भटकते रहे पांडेयजी:मंत्री मैम बोलीं- चंद्रशेखरजी नाम में विदुर जोड़िए, रावण क्यों? अफसर को जांच में मिला अंडरवियर
    Next Article
    मैंने मर्डर कर दिया...अब सुसाइड कर रहा हूं:अलीगढ़ में गर्लफ्रेंड को मारकर युवक ने भाई को कॉल किया, लड़की की न्यूड बॉडी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment