Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैंने मर्डर कर दिया...अब सुसाइड कर रहा हूं:अलीगढ़ में गर्लफ्रेंड को मारकर युवक ने भाई को कॉल किया, लड़की की न्यूड बॉडी मिली

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में प्रेमी ने अपनी गर्ल फ्रेंड का पहले रेप किया। उसके बाद दुपट्‌टे से गला कसकर उसका मर्डर कर दिया। उसके बाद बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। युवती का शव शनिवार सुबह गांव के ही एक सुनसान खंडहर में न्यूड हालत में मिला। युवक का शव एक दिन पहले ही रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। उस युवक का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रेलवे ट्रैक पर चलते हुए वीडियो बना रहा है। 12 सेकंड के इस वीडियो के आखिर में वह द एंड कहता है। इस वीडियो को बनाने से पहले उसने अपने भाई को कॉल कर बताया कि उसने लड़की का मर्डर कर दिया है। अब खुद भी मरने जा रहा है। यह मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अब विस्तार से जानिए… बंद पड़े मकान में मर्डर, खुद रेलवे ट्रैक पर सुसाइड किया नलकूप विभाग में संविदा पर काम करने वाला शशि कपूर (25) पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह निवासी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसका पड़ोस में ही रहने वाली युवती (20) से अफेयर था। वह 3 भाई और 5 बहनों में सबसे छोटी थी। युवक-युवती जिस गांव में रहते थे, उनका मकान आसपास ही बना था। इसी बीच दोनों में नजदीकी हो गई। दोनों के घर वालों को इसकी भनक नहीं थी। इस बीच युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई। इससे युवक नाराज हो गया। उसने शुक्रवार की दोपहर युवती को मिलने को बुलाया। गांव में ही एक खंडहरनुमा मकान में दोनों मिले। इसी मकान में युवक ने पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शुक्रवार की शाम को युवक का शव गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मरने से पहले युवक ने अपने भाई को कॉल की थी, जिसमें उसने लड़की को मारने की बात कही। उसके बाद एक वीडियो बनाकर द एंड कहा था। इधर युवती भी अपने घर से गायब थी। उसके परिवार के लाेग उसकी तलाश में लगे थे। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के ही एक बंद मकान में पड़ा मिला। शव पूरी तरह से न्यूड था। मुंह में अंडर गारमेंट ठूंसा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक का शव मिलने और उसके बाद युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ीं तो मामला सामने आया। दवा लेने गई थी बहन, खंडहर में मिली लाश युवती के भाई ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर के पास ही एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। जब वह शाम तक नहीं लौटी, तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह गायब है। शनिवार सुबह गांव के प्राइमरी स्कूल के सामने एक खाली पड़े मकान में उसका शव मिला। इस मकान के मालिक दिल्ली में रहते हैं। ​परिजन बोले- पहले रेप किया, फिर गला घोंटा ​ युवती के भाई ने बताया कि उनकी बहन की 25 अप्रैल को शादी होने वाली थी। हत्यारे ने नाड़े से गला दबाकर उसकी जान ली है। परिजन का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। आरोपी का सुसाइड नोट जैसा वीडियो: बोला- 'द एंड' ​ दूसरी ओर, नामजद आरोपी शशि कपूर का शव शुक्रवार शाम को ही गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रेन के आगे कूदने से पहले शशि ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने 'द एंड' लिखा। उसके पहले उसने अपने भाई को फोन कर यह कबूल किया था कि युवती की मौत हो गई है। अब वह भी मरने जा रहा है। बहला-फुसलाकर ले जाने का दर्ज कराया था मुकदमा ​ सीओ बरला कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ही युवती के पिता ने पड़ोसी युवक शशि कपूर के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने शुक्रवार को ही रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। युवती का शव शनिवार को बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ था या नहीं। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और वायरल वीडियो की भी बारीकी से जांच कर रही है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. 4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां 6 महीने से पीट रहे थे, मुंह दबाकर मार डाला लखनऊ के चौक इलाके में 4 साल के बच्चे की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 18 गंभीर निशान मिले हैं। हडि्डयां टूटी थीं। मुंह दबाया गया था। इससे पुलिस मान रही है कि बच्चे को बेरहमी से पीटने के बाद मुंह दबाकर मार डाला गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मसूरी में कुलदीप यादव की शादी:चहल की बालकनी में घुसे बंदर; कोलकाता के फूलों से सजा मंडप
    Next Article
    कैथल पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ:सोंगल में भंडारे में हुए शामिल; बोले-सिद्ध बाबा मुकुट नाथ के दर्शन सौभाग्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment