Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मसूरी में कुलदीप यादव की शादी:कोलकाता के फूलों से सजा मंडप, दिल्ली के ढोल पर नाचेंगे बाराती; विंटेज कार में निकलेगी बारात

    13 hours ago

    1

    0

    क्रिकेटर कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी कर रहे हैं। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में पिछले तीन दिन से रस्में चल रही हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे लंच करने के बाद अब बारात की तैयारियां की जा रही हैं। होटल में मंडप स्पेशल फूलों से सजाए जा रहे हैं, जो कोलकाता से आए हुए हैं। बारात के लिए स्पेशल विंटेज कार मंगाई गई है। वहीं बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से स्पेशल छह सदस्यों की ढोल बजाने वाली टीम गुरुवार से मसूरी पहुंची हुई है। इससे पहले शुक्रवार देर शाम हुए संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। समारोह में दिल्ली से आए सूफी सिंगर और लाइव परफॉर्मर बिस्मिल ने भी अपनी प्रस्तुति दी। देर रात तक होटल परिसर में जश्न का माहौल रहा। इसी बीच तड़के सुबह सुरेश रैना वापस लौट गए हैं। शनिवार सुबह पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी मसूरी पहुंच गए। सुबह साढ़े 9 बजे सभी मेहमानों के लिए नाश्ते का आयोजन किया गया, जिसमें कानपुर की स्पेशल खस्ता कचौड़ी और दाल के बड़े परोसे गए। शाम को होंगी शादी की मुख्य रस्में कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी। इसके बाद 5 बजे बारात निकलेगी, 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। फेरों के बाद देर रात तक मंडप की अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की जाएंगी। शादी समारोह में क्रिकेट जगत से कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की संभावना है। शादी की PHOTOS… चहल ने लगाई हल्दी, ढोल की थाप पर किया डांस शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब 2 बजे तक चली। इस दौरान होटल परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। हल्दी समारोह में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा चर्चित रहे। चहल कभी कुलदीप यादव के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे तो कभी ढोल की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। हल्दी की रस्म के बाद कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने भी मेहमानों के साथ डांस किया। हल्दी के बाद मेहमानों के लिए शाही दावत हल्दी समारोह के बाद मेहमानों के लिए होटल में खास लंच का इंतजाम किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दावत में एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा थी। शादी के लिए प्लैटिनम और गोल्ड मेन्यू तैयार किए गए हैं, जिनमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के प्रीमियम सलाद, सूप, स्नैक्स और मुख्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। बार मेन्यू में भी देश-विदेश के महंगे ब्रांड शामिल किए गए हैं। इसमें 40 हजार रुपए की डॉम पेरिग्नॉन शैम्पेन, 35 हजार रुपए तक की सिंगल माल्ट स्कॉच और कई प्रीमियम वाइन शामिल हैं। मसूरी में जुटे क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी मसूरी पहुंच चुके हैं। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, पीयूष चावला और भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मसूरी पहुंचे हैं। शाम 6 बजे वरमाला होगी शादी का मुख्य समारोह आज शाम होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी। ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल; आज शादी में आ सकते हैं रोहित-सूर्या कुलदीप यादव की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस बोर्ड बोला-दरोगा भर्ती का वायरल पेपर फर्जी, FIR करेंगे:अंबेडकरनगर में 2 की मौत, एक का पेपर था, दूसरा बहन को छोड़ने जा रहा था
    Next Article
    BHU की महिला डॉक्टर ने 100 इंसुलिन इंजेक्शन लगाए:सुसाइड की कोशिश की, ICU में भर्ती; सीनियर डॉक्टर से हुई थी नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment