Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, पाकिस्तान में भी शो:आंखें खुलते ही स्टेडियम में भीड़, सॉन्ग लगाया- सिद्धू हुण बडे तामझाम करे सोणिए

    5 hours ago

    1

    0

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अवेटेड शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। टीजर की शुरूआत सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम से होती है। सिद्धू को आंखें खोलते हुए और फिर स्टेडियम में भीड़ को दिखाया गया है। ब्लैक टाइगर भी नजर आया है मौत के बाद किसी पहले कलाकार का ये पहला होलोग्राम शो होने का दावा गया है। सिद्धू मूसेवाला का ये शो 8 देशों में रिलीज होगा। पहली बार पाकिस्तान में भी शो होगा। सिद्धू मूसेवाला के पाकिस्तान में लाखों फैंस हैं। सिद्धू ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था जिसे अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह पूरा करने जा रहे हैं। मूसेवाला का ये शो उनके बर्थडे पर यानि 11 जून को पूरा रिलीज होने की उम्मीद है। पिता बेटे के हर बर्थडे पर फैंस को कुछ न कुछ तोहफा देते हैं। पिता ने कहा था कि आने वाले 30 साल तक वह सिद्धू के फैंस के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट देते रहेंगे। मूसेवाला ने बहुत से गीत लिखें, जिनमें से हर साल एक गीत रिलीज होता रहेगा। होलोग्राम के टीजर में छोटे सिद्धू का भी फोटो लगाया गया है। लास्ट में लिखा- हैप्पी बर्थडे शुभदीप। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जनवरी में इस शो का पहला पोस्टर रिलीज किया था और बताया था कि शो को इटली की टीम तैयार कर रही है। इसकी रिलीजिंग डेट नहीं बताई थी। ओरिजनल शो की तरह तैयार किया गया है होलोग्राम टूर तेज रोशनी, जोशीली भीड़ और गूंजते सुपरहिट गानों के बीच जब सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम मंच पर उतरेगा, तो दर्शकों को पलभर लगेगा जैसे वो खुद सामने खड़े हैं। “साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूर” के तहत सिंगर की ये डिजिटल वापसी थ्री-डी प्रोजेक्शन तकनीक के जरिए होगी। इस तकनीक से उनकी असली आवाज, उनके गाने और स्वैग के साथ उनका 3D अवतार मंच पर दिखेगा। ऐसा पहले माइकल जैक्सन, टुपैक और व्हिटनी ह्यूस्टन जैसे कलाकारों के साथ हो चुका है। मूसेवाला इस लिस्ट में पहले पंजाबी कलाकार होंगे। पाकिस्तान में जाने का अधूरा वादा होलोग्राम टूर से होगा पूरा मूसेवाला के होलोग्राम टूर को पाकिस्तान सहित भारत, न्यूजीलैंड, कनाडा, यूएसए, यूएई, यूके और ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शित किया जाएगा। इस शो को फिल्म की तरह थिएटर में दिखाया जाएगा। इसके लिए टिकट रखी जाएगी। वीआईपी टिकट की कीमत डेढ़ लाख होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर टीम की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। पिता पाकिस्तानी फैंस से किया सिद्धू का वादा भी पूरा करेंगे। हत्या से पहले मूसेवाला ने पाकिस्तानी फैंस को पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था। लेकिन इससे पहले ही उनकी मानसा के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके मूसेवाला के होलोग्राम टूर साइन टू गॉड के टीजर को 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर ढाई करोड़ के करीब लाइक मिल चुके हैं। होलोग्राम टूर के टीजर की शुरूआत एम्पायर फाल्स मुहाबरे से होती है। इसका मतलब है कि दुनिया में शक्तिशाली साम्राज्य खत्म हो जाते हैं। लेकिन एक कालाकार का साम्राज्य कभी खत्म नहीं होता। इसमें सिद्धू मूसेवाला का गीत सिद्धू हुण बडे तामझाम करे सोणिए, गोली चली बांग साउंड करे सोणिए बजता सुनाई देता है। भारत में भी पहले प्रयोग हो चुकी तकनीक पुणे के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर म्यूजियम में होलोग्राम के जरिए बाबा साहेब अंबेडकर खुद अपनी कहानी सुनाते हैं। गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल की विरासत को होलोग्राफिक स्टोरी टैलिंग के जरिए दिखाया जाता है। दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों के होलोग्राम खुद अपनी यात्रा सुनाते हैं। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान होलोग्राम का इस्तेमाल कर एक साथ दर्जनों शहरों में वर्चुअल रूप से हाजिरी लगाई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूवी रिव्यू – ‘धुरंधर: द रिवेंज’:रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस, नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म
    Next Article
    लिवरपूल 2022 के बाद चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में:गैलेटसाराय को हराया; मोहम्मद सलाह 50 गोल करने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी बने

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment