Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुश्ताक अली ट्रॉफी- भुवनेश्वर के 3 विकेट से यूपी जीता:पंजाब ने तमिलनाडु को 5 रन से हराया; महाराष्ट्र, झारखंड भी जीते

    16 hours ago

    1

    0

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में शुक्रवार को यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हरा दिया। यूपी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आर्यन जुयाल ने 28 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब ने तमिलनाडु को 5 रन से हराया। वहीं महाराष्ट्र, झारखंड और सौराष्ट्र ने भी अपने मुकाबले जीते। जुयाल की पारी से यूपी ने 191 रन का टारगेट दिया मुंबई में खेले गए मुकाबले में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। जुयाल ने 64 रन की पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। जवाब में चंडीगढ़ की टीम 20 ओवर में टारगेट से 30 रन पीछे रह गई। भुवनेश्वर कुमार ने 3 और प्रशांत वीर ने 2 विकेट हासिल किए। सचिन की फिफ्टी के बावजूद हारा तमिलनाडु पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए। रमदीप सिंह ने 23 गेंद पर 36, जबकि सुखदीप सिंह ने 7 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु की ओर से बालासुब्रमण्यम सचिन ने 42 गेंद पर 70 रन की पारी खेली। उन्होंने आंद्रे सिद्धार्थ (28 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। हालांकि, इस साझेदारी के टूटते ही तमिलनाडु की पारी लड़खड़ा गई। टीम 9 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। महाराष्ट्र ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की मोहाली में महाराष्ट्र ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। असम के कप्तान डेनिश दास ने 33 गेंद पर 62 रन बनाए। हालांकि, उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र के विकेटकीपर ऋषिकेश सोनवणे ने 32 गेंद पर 54 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 35 गेंद पर नाबाद 44 रन की पारी खेली। दोनों की पारियों की मदद से महाराष्ट्र ने आखिरी गेंद पर मुकाबला जीत लिया। आंध्र ने मध्य प्रदेश को 116 रन पर समेटा आंध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन बनाए। शेख रशीद और रिकी भुई ने अर्धशतक लगाए, जबकि एम हेमंत रेड्डी ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए। 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई। आंध्र के सत्यनारायण राजू ने 3.1 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। झारखंड ने कर्नाटक को 7 विकेट से हराया कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में झारखंड ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान अनुकूल रॉय ने 54 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि विराट सिंह ने 34 गेंदों पर 60 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 110 रन की नाबाद साझेदारी की। सौराष्ट्र ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया इंदौर में सौराष्ट्र ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन बनाए। यश धुल ने 32 गेंद पर 43 रन और नीतीश राणा ने 20 गेंद पर 40 रन बनाए। सौराष्ट्र के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए। जवाब में सौराष्ट्र ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए प्रेरक मांकड़ के 31 गेंद पर 47 रन बनाए। बंगाल और जम्मू-कश्मीर की भी जीत बारिश के कारण कोलकाता के मैच प्रभावित कोलकाता में दिन के मुकाबले बारिश के कारण रद्द करने पड़े। ईडन गार्डन्स में विदर्भ और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले का टॉस भी बारिश के कारण टल गया। ---------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत से फाइनल खेले बिना पाकिस्तान को ट्रॉफी दी:भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम अवॉर्ड सेरेमनी में नहीं गई, पाकिस्तानी अधिकारी ने लिया था फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में एक और विवाद शुरू हो गया है। बांग्लादेश के ढाका में शुक्रवार को खेले जाने वाले मेंस एशिया कप फॉर द ब्लाइंड का फाइनल बारिश के कारण नहीं हो सका। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस सांसद बोले-सिराज नाम की वजह से टीम से बाहर:BJP बोली- खेल पर राजनीति न करें; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला
    Next Article
    भारत से फाइनल खेले बिना पाकिस्तान को ट्रॉफी दी:भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम अवॉर्ड सेरेमनी में नहीं गई, पाकिस्तानी अधिकारी ने लिया था फैसला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment