Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुश्ताक अली ट्रॉफी- तायड़े-मलावर की फिफ्टी से जीता विदर्भ:रजत पाटीदार ने शतकीय पारी में 13 छक्के लगाए, राजस्थान की लगातार दूसरी जीत

    5 hours ago

    2

    0

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे राउंड में रविवार को 19 मुकाबले खेले जा रहे हैं। अथर्व तायडे और दानिश मलावर की फिफ्टी की बदौलत विदर्भ ने ओडिशा को 8 विकेट से हराया। विदर्भ की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, राजस्थान ने डिफेंडिंग चैंपियन झारखंड को 55 रन से हरा दिया। विदर्भ ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया लक्ष्य कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में ओडिशा ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में विदर्भ ने 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया। तायडे ने 48 गेंदों पर 11 चौके समेत 74 रन बनाए। जबकि, मलावर ने 42 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। ओडिशा से गौरव चौधरी ने 53 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जिता नहीं सके। विदर्भ के नचिकेत भूटे ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि यश कदम को 2 विकेट मिले। सुथार और चाहर ने शानदार गेंदबाजी की मुंबई के बीकेसी ग्राउंड पर दीपक चाहर और मानव सुथार ने झारखंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। इससे 166 रन डिफेंड कर रही राजस्थान ने झारखंड को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। दीपक चाहर ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मानव सुथार ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। राजस्थान ने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रजत पाटीटार ने 135 रन की पारी खेली न्यू चंडीगढ़ में चल रहे ग्रुप सी के मैच में मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 48 गेंद पर 8 चौके और 13 छक्कों के सहारे नाबाद 135 रन बनाए। रजत की पारी के दम पर मध्यप्रदेश ने असम को 251 रन का टारगेट दिया है। जवाब में असम बिना नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। हिमाचल ने आंध्रा को 8 रन से हराया, आयुष को 3 विकेट मोहाली में ग्रुप सी मैच में हिमाचल प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 8 रन से मात दी। हिमाचल ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में आंध्र प्रदेश 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। हिमाचल से आयुष जम्वाल ने 27 गेंदों पर 36 रन बनाए। नेहल वडेरा ने 20 गेंदों पर 35 और मृदुल सुरोच ने 21 गेंदों पर 26 रन का योगदान दिया। आंध्र प्रदेश से चेपुरापल्ली स्टीफन ने 3 विकेट लिए। केवी ससिकांत और बेलीपुडी यसवंत ने 2-2 विकेट हासिल किए। -------------------------------------------------------------------- टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... WPL 2027- मुंबई के सभी 11 मैच वानखेड़े में होंगे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मुंबई लेग का वेन्यू बदल दिया है। मुंबई में होने वाले सभी 11 मुकाबले अब ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 साल की मीरा एंड्रीवा ने टेनिस WTA फाइनल्स जीता:यूक्रेन की स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराया; इनाम में ₹28 करोड़ और मर्सिडीज मिली
    Next Article
    58 साल में सिर्फ 2 सीरीज जीत, न्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, कप्तान गिल के सामने बड़ी चुनौती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment