Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोटी कहने पर इंफ्लुएंसर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:काशी विद्यापीठ में पेपर देने आई थी, बोली- कपड़े फाड़ने की कोशिश की

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को दो लड़कियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इंफ्लुएंसर वैष्णवी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पेपर देने आई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं आपस में फेयरवेल मना रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे दो लड़कियों ने वैष्णवी को घेर लिया और बाल पकड़कर गिरा-गिराकर पीटा। वैष्णवी ने बताया कि मैं पेपर देने के बाद निकल रही थी। तभी एक लड़की बोली कि इसे मेरे सामने से हटाओ। मैंने कहा- चुप कर मोटी। इसके बाद वह दौड़ते हुए आई और मुझे मारने लगी। उसके साथ उसकी एक दोस्त भी थी, उसने भी मुझे पीटा। कई लड़कियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने मुझे नहीं छोड़ा। लगातार मुझे मारती रहीं। इस दौरान वहां खड़े कॉलेज के गार्ड्स ने भी मुझे बचाने की कोशिश नहीं की। वे भी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए वैष्णवी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मास कम्युनिकेशन की छात्रा है। वह इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भी है। दो सेमेस्टर की टॉपर रह चुकी है। शुक्रवार सुबह 9 से 12 बजे तक मानविकी संकाय में उसके चौथा सेमेस्टर की आखिरी परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज में रुककर इंजॉय कर रहे थे। सभी एक-दूसरे की टी-शर्ट पर संदेश लिखकर यादें संजो रहे थे। तभी वैष्णवी की क्लासमेट प्रिया और ऐश्वर्या ने अचानक उसे पकड़ लिया और पीटने लगीं। शोर की आवाज सुनकर मौके पर कई छात्र-छात्राएं इकट्ठा हो गए। कुछ छात्राओं ने बीच-बचाव कर तीनों को अलग करने की कोशिश की। लेकिन दोनों लड़कियां लगातार वैष्णवी को मारती रहीं। उसे जमीन पर गिरा दिया। वैष्णवी ने मोटी कहा, लड़कियों ने पिटाई चालू कर दी छात्रा वैष्णवी ने बताया- मैं एग्जाम देने गई थी। किसी को यह भी नहीं पता था कि मैं काशी विद्या पीठ में पढ़ती हूं। एग्जाम देकर मैं जैसे बाहर निकल रही थी, तभी एक लड़की बोली- ये मेरे सामने से जा रही है, इसे सामने से हटाओ। इस पर मैंने कहा- चुप कर मोटी। इसके बाद वह लड़की चिल्लाने लगी। मैंने उसकी बात अनसुनी कर दी और आगे बढ़ गई। लेकिन वह पीछे से दौड़कर आई और मुझे मारने लगी। उसके साथ प्राची पांडेय और ऐश्वर्या पांडेय भी थीं। तीनों ने मुझे कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मुझे नीचे गिरा दिया। वैष्णवी बोली- मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की दैनिक भास्कर से बातचीत में वैष्णवी ने रोते हुए कहा- ऐसा लग रहा था कि मुझे बदनाम करने के लिए यह साजिश की गई थी। मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। यह बात मुझे अब समझ में आ रही है। यह कहते-कहते वैष्णवी फफक कर रो पड़ी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्राओं ने बताया कि वैष्णवी और दूसरी लड़कियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। वैष्णवी को अकेला पाकर दोनों लड़कियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस मामले में एक युवक का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इंस्टाग्राम पर 2 अकाउंट, हजारों फॉलोअर्स वैष्णवी के इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट हैं। पहला अकाउंट queen_of_hell18 नाम से है, जिस पर 82 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरा अकाउंट vaishnavii_official नाम से है। इस पर भी करीब 90 हजार फॉलोअर्स हैं। वैष्णवी ब्यूटी प्रोडक्ट्स, लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की चीजों से जुड़ी जानकारी वाले रील्स बनाती हैं। इंस्पेक्टर सिगरा शिवकांत मिश्रा ने बताया- मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। चीफ प्रॉक्टर से बात कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। ------------------ ये खबर भी पढ़िए- कॉकरोच पार्टी पर इकरा बोली- CJI ने ठीक नहीं कहा:खुद के लिए 'मुल्ली' शब्द पर कहा- राजनीति में चमड़ी मोटी रखनी पड़ती है सपा सांसद इकरा हसन इन दिनों फुल फॉर्म में हैं। सहारनपुर में एक परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह पुलिस से भिड़ गईं। नतीजा, उन पर FIR हो गई। इसके बावजूद इकरा पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। कहती हैं- परिवार की मदद करना हमारा फर्ज है, लेकिन जो हुआ वो तानाशाही थी। हमसे बंद कमरे में जिस तरीके से बातचीत होती है, वह सिर्फ हम ही लोग जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेलिकॉप्टर देख डीएम 'राकेट' की तरह भागे:रेंगते हुए मथुरा पहुंच गया कॉकरोच ब्रो, मिल गए 4-4 iPhone वाले नेताजी
    Next Article
    तेल बचाने के लिए BJP विधायक घोड़े पर चल रहे:प्रतापगढ़ में जज पैदल कोर्ट पहुंचे; महाराजगंज में तेल की किल्लत, पंप पर सो रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment