Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मातृभूमि के अनन्य उपासक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय:'समर्पण दिवस' पर बोले वक्ता, भाजपा महानगर के सभी 15 मंडलों में दी गई श्रद्धांजलि

    1 hour ago

    1

    0

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस को बुधवार को भाजपा प्रयागराज महानगर ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर महानगर के सभी 15 मंडलों में उनकी प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और योगदान पर विस्तार से चर्चा की। 'नैतिक राजनीति और अंत्योदय के पुरोधा' संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातृभूमि के अनन्य उपासक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक थे। उन्होंने कहा कि मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। डॉ. गौर ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने भारतीय राजनीति को नैतिकता का आधार दिया और ‘अंत्योदय’ यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का दर्शन प्रस्तुत किया। ‘राष्ट्रधर्म’, ‘पांचजन्य’ और ‘स्वदेश’ जैसी पत्रिकाओं के माध्यम से उन्होंने अपने वैचारिक दृष्टिकोण को व्यापक समाज तक पहुंचाया। उन्होंने सशक्त राष्ट्र निर्माण और अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। 'एकात्म मानववाद समग्र विकास का दर्शन' कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’ व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और विश्व के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाला सिद्धांत है। यह विचारधारा धर्म, संस्कृति और भारतीयता को केंद्र में रखते हुए समग्र विकास पर बल देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में जुटे रहें। अन्य वक्ताओं ने भी रखा विचार संगोष्ठी में सतीश चंद्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, रणजीत सिंह, डॉ. शैलेष पांडेय, राजेंद्र मिश्र, प्रभा शंकर पांडेय, शशि वार्ष्णेय और विपुल मित्तल ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री रवि केसरवानी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुरारी लाल अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने दी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, राजेश गोंड, प्रमोद मोदी, संजय राजन, विक्रमजीत भदौरिया, शिखा रस्तोगी, आभा सिंह, वंदना सिंह, शोभिता श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, गोपाल श्रीवास्तव, विवेक गौड़, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अजय सिंह, विश्वास श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलती चिता से लड़की की लाश निकाली:5 साल से लिव इन में रह रही थी, आगरा में पिता बोले- बेटी को मार डाला
    Next Article
    टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप में PWD एक्सईएन निलंबित:अमरेंद्र कांत पांडेय पर कार्रवाई के बाद जनार्दन यादव ने संभाला कार्यभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment