Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप में PWD एक्सईएन निलंबित:अमरेंद्र कांत पांडेय पर कार्रवाई के बाद जनार्दन यादव ने संभाला कार्यभार

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अमरेंद्र कांत पांडेय को टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता द्वारा की गई जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, छह पुलियों के निर्माण कार्य के लिए ऑफलाइन टेंडर जारी किए गए थे। आरोप है कि 40 लाख रुपये तक की लागत वाले कार्यों में ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई, जो नियमानुसार नहीं थी। इसके अतिरिक्त, लगभग 1 करोड़ 88 लाख रुपये के कार्यों का टेंडर कथित तौर पर एक ही ठेकेदार को दिए जाने का मामला भी सामने आया है। मामले की शिकायत के बाद मुख्य अभियंता स्तर पर जांच कराई गई। जांच में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने पर अधिशासी अभियंता अमरेंद्र कांत पांडेय को निलंबित कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले में आगे भी विस्तृत जांच जारी है और आवश्यकतानुसार अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और ई-टेंडरिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग में हड़कंप की स्थिति है और अन्य कार्यों की भी समीक्षा की जा रही है। अमरेंद्र कांत पांडेय के निलंबन के बाद, जनार्दन यादव ने पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता का कार्यभार ग्रहण किया है। यह तीसरी बार है जब विभाग ने खंड रिक्त होने पर जनार्दन यादव पर भरोसा जताया है। इससे पहले उन्होंने प्रांतीय खंड में सुनील दत्त के बाद और सीडी-2 में भी यह जिम्मेदारी संभाली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मातृभूमि के अनन्य उपासक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय:'समर्पण दिवस' पर बोले वक्ता, भाजपा महानगर के सभी 15 मंडलों में दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article
    सर्विस लेन पर आराम कर रहे कांवड़ियों को कार ने:पांच कावड़िए घायल, तिवारीगंज मोड़ के पास की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment