Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री अनिल राजभर बोले- इजराइल में यूपी के श्रमिक सुरक्षित:सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील, लौटने की है पूरी व्यवस्था

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को सुल्तानपुर के अखंड नगर स्थित कलान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित किया और मीडिया से बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मंत्री राजभर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में 14,000 से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं। कलान में आयोजित इस मेले में 100 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने लगभग 6,000 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। मंत्री के अनुसार, इस मेले के माध्यम से सेवायोजन और श्रम विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को एक मंच प्रदान किया है। अनिल राजभर ने जानकारी दी कि भारत सरकार से रिक्रूटिंग एजेंट (RA) का लाइसेंस मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को विदेश में भी रोजगार दिलाने में सक्षम है। यह पहल प्रदेश के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के अवसर खोलेगी। वर्तमान में जर्मनी से लगभग 1 लाख श्रमिकों की मांग है, जबकि अन्य यूरोपीय और खाड़ी देशों से भी लगातार मांग आ रही है। पिछले एक साल में लगभग 8-9 हजार युवाओं को अच्छे पैकेज पर विदेश में रोजगार प्राप्त हुआ है। इजराइल-ईरान क्षेत्र में जारी तनाव के संबंध में मंत्री अनिल राजभर ने स्पष्ट किया कि इजराइल में उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिक सुरक्षित क्षेत्रों में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील है और यदि कोई श्रमिक वापस लौटना चाहता है, तो उसे सुरक्षित लाने की पूरी व्यवस्था की गई है। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि रोजगार मेलों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। आगामी 18 तारीख को देवरिया में और 23 तारीख को गोरखपुर में भी इसी तरह के वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद अरुण सागर ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की:बोले- शाहजहांपुर में शहर से लेकर गांवों तक हो रहा विकास कार्य
    Next Article
    जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने का विरोध:भीम आर्मी ने दोषियों की गिरफ्तारी और प्रतिमा बदलने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment