Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री बोले-अपनी सेहत बना ली, पेड़ों का भी ख्याल रखो:करोड़ों रुपए दिए, कहीं पौधे नहीं लगे; कानपुर देहात में DFO की क्लास लगाई

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने DFO (जिला वन विभाग अधिकारी) एके पांडे से कहा- हमने आपको करोड़ों रुपए पेड़ लगाने के लिए दिए, लेकिन पेड़ कहीं नहीं लगे। यह क्या स्थिति है?” पैसा सरकार दे रही है, लेकिन काम जमीन पर नहीं दिख रहा। अपनी सेहत बनाा ली है। अब पेड़ों की सेहत का भी ध्यान रखिए। भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रदर्शनी लगी थी। इसी में शामिल होने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी पहुंचे थे। वह विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते-करते वन विभाग स्टॉल पर पहुंच गए। वहां डीएफओ उन्होंने योजनाओं और पौधरोपण की जानकारी देने लगे। इस दौरान मंत्री उनकी चुटकी लेने लगे और डीएफओ देखते रहे। पहले देखें, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला डीएम दफ्तर परिसर में बुधवार को सभी सरकारी विभागों ने प्रदर्शनी लगाई थी। कार्यक्रम में डीएम कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल भी मौजूद थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश से उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले 9 वर्षों में करीब साढ़े 8 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया और 1.55 लाख युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महिला सशक्तिकरण, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री कुसुम योजना जैसी योजनाओं से लोगों को बड़ा फायदा हुआ है। किसानों के लिए गेहूं, धान और श्रीअन्न की खरीद के साथ-साथ सोलर पंपों से सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया गया है। फिर वह स्टॉल के निरीक्षण के लिए निकल गए। मंत्री ने कहा-लिस्ट दीजिए, फिर चुटकी ली मंत्री को वन विभाग की उपलब्धियों डीएफओ एके पांडे बताने लगे। उन्होंने जिले में जगह-जगह पौधरोपण की जानकारी देने लगे। इस पर मंत्री ने कहा कि आप इसकी सूची दीजिए। इसके बाद जंगल ले चलिए। हमने आपको करोड़ों रुपए पेड़ लगाने के लिए दिए, लेकिन पेड़ कहीं नहीं लगे। उन्होंने यह भी कहा कि पैसा सरकार दे रही है, लेकिन काम जमीन पर नहीं दिख रहा। अजय कुमार पांडे से चुटकी लेते हुए मंत्री ने कहा कि “आपकी सेहत तो ठीक है, लेकिन पेड़ों की सेहत का भी ख्याल रखें।” प्रदर्शनी के दौरान मंत्री ने DFO की चुटकी की मंत्री के इस रुख से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण की सही स्थिति सामने लाई जाए और लापरवाही पर कार्रवाई की जाए। …………… ये खबर भी पढ़ें… इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश की मां का दर्द, भगवान बेटे को इतना मत तड़पाना कि देख न पाऊं हे भगवान, बेटे को अब अधिक दिनों तक दर्द मत देना। इतना मत तड़पाना कि हम उसे देख भी न पाएं। 13 साल तक हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करते रहे। मन्नतें मांगीं, लेकिन हरीश बोल नहीं सका। उसका शरीर भले ही हमसे दूर जा रहा हो, लेकिन वह हमारे अंदर ही बसा रहेगा। पूरा परिवार इस दर्द को जीवन भर नहीं भूल पाएगा।’ ये शब्द हैं सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु पाने वाले गाजियाबाद के हरीश राणा की मां निर्मला देवी के। अस्पताल में उनसे मिलकर आई पड़ोसी महिला ने नाम न छापने की शर्त पर ये बातें दैनिक भास्कर रिपोर्टर को बताईं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने अवैध काली फिल्म, हूटर लगी बोलेरो सीज की:औरैया में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
    Next Article
    मथुरा में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे:जनप्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता में गिनाईं उपलब्धियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment