Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री बोले-शिक्षा मित्रों को दी मनचाही पोस्टिंग:विधायक बोले-टीचर कुत्तों की गिनती में लगे, विपक्ष ने पूछे महज 3 सवाल

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा में आज बजट सत्र का 7वां दिन है। सपा विधायक संदीप सिंह पटेल ने कहा-जिस प्राइमरी स्कूल से पढ़कर लोग आईएएस पीसीएस बनते थे, उसकी स्थिति खराब हो गई। टीचर पढ़ाए कैसे, उससे तो कभी एसआईआर का काम करवाया जा रहा तो कभी कुत्तों की गिनती में लगा दिया जा रहा। रागिनी सोनकर ने व्यंग्य सुनाकर इंटर कॉलेजों में विज्ञान संकाय की बदहाली का मुद्दा उठाया तो माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शायरी सुनाकर उनको जवाब दिया। विधायक अतुल प्रधान ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव सीधे जनता से कराने की मांग की। उधर, विधानसभा में विधायक पल्लवी पटेल ने विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर्स को चिकित्सा अवकाश नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह विवि और कॉलेजों में रिटायरमेंट की आयु अलग-अलग है, उसी तरह अवकाश की अवधि और नियम भी अलग-अलग होते हैं। विधान परिषद में एक घंटे का प्रश्नकाल महज 11 मिनट में खत्म हुआ। विपक्ष की ओर से महज 3 सवाल पूछे गए। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने 2 और निर्दल गुट के राजबहादुर चंदेल ने एक सवाल पूछे। भाजपा एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने कहा विपक्ष भी सरकार के कार्यो से संतुष्ट है। बजट सत्र के छठे दिन सीएम योगी ने विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। सीएम योगी ने शिक्षा मित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी वर्कर्स और आशा बहुओं की सैलरी बढ़ाने की बात ही। निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों की पेंशन को भी बढ़ाने की बात कही है। इसके पहले प्रश्न काल के दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब मंत्री बेबी रानी मौर्य नहीं दे पाईं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने हस्तक्षेप कर बचाव किया और जवाब दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से मिलने बुलाकार दामाद की हत्या की:बाप-बेटों ने सीने में मारे चाकू, 2 साल पहले की थी लव मैरिज
    Next Article
    विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया:हाथ-जोड़कर बैठे रहे; एक साल में चौथी बार मिलने पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment