Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से मिलने बुलाकार दामाद की हत्या की:बाप-बेटों ने सीने में मारे चाकू, 2 साल पहले की थी लव मैरिज

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ससुराल आए दामाद की हत्या कर दी गई। विदाई के बहाने बुलाकर ससुर और सालों ने बेरहमी से पिटाई की। पेट और सीने में चाकू घोंप दिया। उपचार के उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ आए भाई को भी चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना 16 फरवरी, सोमवार देर रात काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में हुई। मृतक की पहचान रामसागर (24) के रूप में हुई। वह पीलीभीत जिले के माधव टांडा का रहने वाला था। उसने लालता खेड़ा गांव की रहने वाली कामिनी से 2 साल लव मैरिज की थी। इसका कामिनी के मायके वाले विरोध कर रहे थे। देखिए 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए घटनाक्रम… पीलीभीत जिले के माधव टांडा के रहने वाले रामसागर ने दिसंबर 2024 में कामिनी पुत्री भीमा गौतम निवासी ग्राम लालताखेड़ा थाना काकोरी से लव मैरिज की थी। दोनों ने घर से भागकर पहले पीलीभीत के एक मंदिर में शादी की थी। बाद में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों पीलीभीत में रहने लगे थे। कुछ दिन बाद कामिनी के मायके वाले पीलीभीत गए। रामसागर और कामिनी की रीति-रिवाज से शादी कराने की बात की। इसके बाद कामिनी को लालताखेड़ा गांव ले गए। दूसरी जगह तय कर रहे थे शादी मृतक के भाई राहुल गौतम ने बताया- कामिनी को लालताखेड़ा लाने के बाद उसके मायके वालों ने उसे रामसागर को भूल जाने को कहा। उसे रामसागर से मिलने नहीं दिया। हालांकि, चोरी-छिपे कामिनी रामसागर से बात करती रही। इस बीच उसके मायके वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय करनी चाही। कामिनी ने फोन करके इसकी जानकारी रामसागर को दी। विदाई करने के बहाने बुलाया राहुल गौतम ने बताया- 16 फरवरी को कामिनी के पिता भीमा, भाई सुमित और अमित ने विदाई के बहाने रामसागर को लालताखेड़ा बुलाया। रामसागर मेरे साथ लालताखेड़ा आए। भीमा, सुमित, अमित और पंकज (कामिनी का मौसेरा भाई) निवासी ग्राम लोनहा थाना बंथरा बात करने के बहाने रामसागर को गांव के बाहर ले गए। उनसे कामिनी से रिश्ता खत्म करने को कहा। इस दौरान विवाद हो गया। इसके बाद भीमा, सुमित, अमित और पंकज ने रामसागर की पिटाई शुरू कर दी। पेट और सीने में चाकू घोंपा राहुल गौतम ने बताया- भीमा, सुमित, अमित और पंकज ने रामसागर को बेरहमी से पीटा। इस दौरान सुमित ने रामसागर के पेट और सीने में चाकू घोंप दिया। मैंने बीच-बचाव किया, तो मुझे भी पीटा। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग और राहगीर आ गए। इस पर हमलावर फरार हो गए। रामसागर को एम्बुलेंस बुलाकर सरोजनीनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर भीमा, सुमित, अमित और पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। ---------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में RAF से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े, VIDEO:हरदोई में दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ा; सांसद समेत 300 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झपड़ हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। 500 से ज्यादा कांग्रेसी विधानसभा मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर विधानसभा घेरने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस, PAC और RAF के जवानों ने उन्हें गेट के बाहर रोक लिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े, VIDEO:हरदोई में स्टेशन पर दौड़ाकर पकड़ा, सांसद समेत 300 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट
    Next Article
    मंत्री बोले-शिक्षा मित्रों को दी मनचाही पोस्टिंग:विधायक बोले-टीचर कुत्तों की गिनती में लगे, विपक्ष ने पूछे महज 3 सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment