Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री जयवीर सिंह बोले- शंकराचार्य परंपरा पर राजनीति गलत:कहा- यूपी बना ग्रोथ इंजन, जनता बदलावों को देख रही है

    5 hours ago

    1

    0

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शंकराचार्य को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में चार शंकराचार्य चार अलग-अलग पीठों से होते हैं और वही सर्वमान्य माने जाते हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि ये परंपराएं सदियों पुरानी हैं, जो सनातन संस्कृति को ऊर्जा, संरक्षण और मजबूती प्रदान करती हैं। ऐसे विषयों पर अनावश्यक विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। योगी सरकार के बजट को लेकर अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर मंत्री जयवीर सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाना है, लेकिन प्रदेश की जनता पिछले नौ वर्षों में हुए बदलाव को देख रही है। '2017 से पहले उत्तर प्रदेश की छवि बीमारू राज्य की थी' मंत्री ने बताया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की छवि बीमारू राज्य और माफिया राज वाली थी। अब प्रदेश राजस्व, उद्योग, कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बड़े औद्योगिक घरानों का निवेश बढ़ा है और उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के बजट भाषण और धन्यवाद प्रस्ताव में विस्तार से बताया गया कि प्रदेश 2017 से पहले किस स्थिति में था और आज कहां खड़ा है। विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। कहा- सरकार की नीतियों में कमियां बताना विपक्ष का दायित्व संसद में विपक्ष के रवैये पर टिप्पणी करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार की नीतियों में कमियां बताना और सुधार के सुझाव देना विपक्ष का दायित्व है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि लगातार हंगामा करना, सदन की कार्यवाही बाधित करना और हो-हल्ला करना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा नहीं है। मंत्री ने कहा कि सत्ता और विपक्ष का स्थान समय के साथ बदलता रहता है, लेकिन अंतिम निर्णय जनता ही करती है। सपा सांसद डिंपल यादव द्वारा लोकसभा में पक्षपात के आरोपों पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चाहे लोकसभा हो या विधानसभा, सदन नियम और परंपराओं से चलता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन में नोटिस, समय और तथ्यों के आधार पर ही चर्चा होती है। किसी भी दल का 'हल्ला-बोल' वहां स्वीकार्य नहीं है। अमेरिका के साथ हुई व्यापार डील पर उन्होंने कहा कि फिलहाल सैद्धांतिक सहमति बनी है। अंतिम समझौता तब माना जाएगा जब दोनों पक्ष दस्तावेजों का औपचारिक आदान-प्रदान कर देंगे। अभी यह ड्राफ्ट चरण में है और अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में 6 अवैध हथियार बरामद, एसपी ने किया खुलासा
    Next Article
    7 दिन वेंटिलेटर पर जंग के बाद मासूम की मौत:मजदूर पिता की पूरी कमाई भी नहीं बचा सकी 7 साल के बेटे की जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment