Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में 6 अवैध हथियार बरामद, एसपी ने किया खुलासा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों शाहबाज और अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, चार तमंचे, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। जांच में पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश से असलहे लाकर प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों में बेचते थे। यह गिरोह स्थानीय लोगों को लगभग 10 हजार रुपये में तमंचा और करीब 20 हजार रुपये में पिस्टल उपलब्ध कराता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शाहबाज पर पहले से आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनिल मिश्रा के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को मांधाता थाना क्षेत्र के हंसी इलाके से एक संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में स्पेशल पुलिस टीम और स्थानीय थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में कुत्तों ने मासूम को मार डाला:घर के बाहर पड़ी तड़प रही थी; चेहरे, हाथ और बॉडी पर गंभीर घाव
    Next Article
    मंत्री जयवीर सिंह बोले- शंकराचार्य परंपरा पर राजनीति गलत:कहा- यूपी बना ग्रोथ इंजन, जनता बदलावों को देख रही है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment