Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री निषाद बोले- मछुआरों का हिस्सा मगरमच्छ खा गए:कांग्रेस खत्म हो गई, सपा भी नहीं रहेगी; नेता प्रतिपक्ष बोले- दरोगा तक फोन नहीं उठाते

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा में मंगलवार को बजट सत्र का 7वां दिन है। मंत्री संजय निषाद ने कहा- मछुआरों का हिस्सा ये मगरमच्छ लोग खा गए। बड़ा वाला मगरमच्छ कांग्रेस खत्म हो गई, बसपा भी खत्म हो गई। अगर यही भाषा रही तो सपा भी खत्म हो जाएगी। 70 साल से इन मगरमच्छों ने बोलने भी नहीं दिया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा- थानेदार तक हमारा फोन नहीं उठाते। आपने कई बार आदेश दिया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। एक बार फिर सदन पुलिस अधिकारियों को आदेश करे कि जनप्रतिनिधियों के फोन उठाएं। इस पर मंत्री असीम अरुण ने जवाब दिया। कहा- ऐसा हो सकता है कि कुछ अधिकारी बदतमीज हों। लेकिन, कई बार अधिकारी बीमार हो सकता है। छुट्टी पर हो सकता है, इसलिए फोन नहीं उठा रहा होता। रागिनी सोनकर ने व्यंग्य सुनाकर इंटर कॉलेजों में विज्ञान संकाय की बदहाली का मुद्दा उठाया तो माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शायरी सुनाकर उनको जवाब दिया। विधायक अतुल प्रधान ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव सीधे जनता से कराने की मांग की। सपा विधायक संदीप सिंह पटेल ने कहा-जिस प्राइमरी स्कूल से पढ़कर लोग आईएएस पीसीएस बनते थे, उसकी स्थिति खराब हो गई। टीचर पढ़ाए कैसे, उससे तो कभी एसआईआर का काम करवाया जा रहा तो कभी कुत्तों की गिनती में लगा दिया जा रहा। विधायक पल्लवी पटेल ने विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर्स को चिकित्सा अवकाश नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह विवि और कॉलेजों में रिटायरमेंट की आयु अलग-अलग है, उसी तरह अवकाश की अवधि और नियम भी अलग-अलग होते हैं। उधर, विधान परिषद में एक घंटे का प्रश्नकाल महज 11 मिनट में खत्म हुआ। विपक्ष की ओर से महज 3 सवाल पूछे गए। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने 2 और निर्दल गुट के राजबहादुर चंदेल ने एक सवाल पूछे। भाजपा एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि विपक्ष भी सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। मंगलवार को विधानसभा और विधान परिषद में क्या-क्या हुआ? जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने:संसद भवन में शपथ हुई; 1 हिंदू समेत 49 मंत्री बने, इनमें 25 कैबिनेट, 24 राज्य मंत्री
    Next Article
    बार चुनाव में अब तक 78% वोटिंग:96 प्रत्याशी मैदान में, समर्थकों ने उड़ाए पर्चे; COP कार्ड दिखाने के बाद मिल रही एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment