Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री निषाद बोले-पाकिस्तान का हाल सड़क के कुत्ते जैसा:फैंस बोले- पाक को रेल दिया जाएगा; यूपी में भारत-पाक मैच, जोश हाई

    9 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान का मुकाबला आज 7 बजे से श्रीलंका के कोलंबो में होने जा रहा। दोनों देशों के बीच होने वाले मैच से पहले यूपी में फैंस का जोश हाई है। लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया का ड्रेस पहनकर शिव जी को जलाभिषेक किया। भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। अयोध्या में टीम इंडिया की जीत के लिए संतों ने अनुष्ठान और यज्ञ किए। काशी में सिंधिया घाट पर फैंस ने विशेष पूजा की। इसमें बटुक भी शामिल हुए। ‘हर- हर महादेव’के जयघोष किए गए। फैंस के हाथों में पाकिस्तान को रेल दिया जाएगा... स्लोगन लिखे पोस्टर रहे। फैंस ने गंगा तट पर दीप प्रज्वलित कर भारत की जीत की कामना की। देशभक्ति के नारों के बीच फैंस ने कहा- क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने के कारण यह देश के सम्मान से भी जुड़ा है। भारत-पाक के बीच इससे पहले एशिया कप में 28 सितंबर 2025 को मुकाबला हुआ था। भारत ने ये मैच जीता था। लखनऊ में केडी सिंह बाबू हास्टल में मैच की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भी खिलाड़ियों के लिए मैच देखने की लाइव इंतजाम किया गया है। मंत्री संजय निषाद ने कहा- खेल राष्ट्र का गौरव होता है। जब खिलाड़ी जीत जाते हैं तो लगता है देश जीत रहा है। जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो सड़क पर कुत्ते इसलिए मरते हैं, क्योंकि वह निर्णय नहीं ले पाते हैं कि इधर जाना है या उधर जाना है। यही कुछ देशों का हाल हो गया है, वह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि देश कैसे चलाना है, किससे संबंध रखने हैं। देखिए 2 तस्वीरें… मैच से पहले फैंस के कार्यक्रम को देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरबजीत का वकील बोला- इस्लाम खूबसूरत, सिख महिलाएं अपनाएं:जो भी अपनाएगी वह मेरी बहन; PAK में पंजाबी महिला का निकाह करवा चुका
    Next Article
    नसीमुद्दीन ने सपा जॉइन की, बोले- सत्ता बदलनी है:अखिलेश साथ लेकर ऑफिस पहुंचे; ओवैसी की धार कुंद करने का पहला कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment