Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री सतीश शर्मा की अधिकारियों को चेतावनी:जनता की समस्याओं की अनदेखी पर नहीं बचेगी कुर्सी, कार्रवाई होगी

    20 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई सड़क स्थित अपने निजी आवास पर आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। लोगों ने मंत्री के समक्ष जमीनी विवाद, राशन कार्ड, बिजली और अन्य विभागीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। कई फरियादियों ने सरकारी दफ्तरों में लापरवाही और ढुलमुल रवैये की बात कही, जिस पर मंत्री के तेवर सख्त हो गए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। मंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी अपनी कुर्सी बचा नहीं पाएंगे। उन्होंने मौके पर ही कुछ संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सतीश शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि अब अधिकारियों का मूल्यांकन "पहुंच और रसूख" के बजाय "परफॉर्मेंस और पब्लिक सर्विस" के आधार पर होगा। जनसुनवाई में ढिलाई को अनुशासनहीनता माना जाएगा और तय समय सीमा में समाधान न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के इस सख्त बयान से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध:यादव महासभा ने जातिगत चित्रण पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
    Next Article
    तीखी चाऊमीन ने बिगाड़ी शादी, दुल्हन ने लौटाई बारात:कासगंज में धूमधाम से आई बारात लौटी खाली हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment