Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीखी चाऊमीन ने बिगाड़ी शादी, दुल्हन ने लौटाई बारात:कासगंज में धूमधाम से आई बारात लौटी खाली हाथ

    18 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब चाऊमीन में तेज मिर्च को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई। मामूली बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। आखिरकार दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और समझौते के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। श्रीराम गेस्ट हाउस में हो रही थी शादी दरअसल, यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जहां, नगर के कैनाल रोड पर श्रीराम गेस्ट हाउस में दरियागंज के नगला मानसिंह निवासी मलिक सिंह अपनी बेटी की शादी करा रहे थे। सिढपुरा क्षेत्र के गांव बिचौला के रहने वाले स्वर्गीय शिवशंकर के बेटे की बारात आई थी। पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ बारात गेस्ट हाउस पहुंची। स्वागत-सत्कार और कुछ रस्में भी विधिवत संपन्न हो गई थीं। खाने के दौरान बढ़ा विवाद लड़की वालों ने बताया कि खाने के दौरान चाऊमीन में मिर्च अधिक होने की बात को लेकर कुछ बारातियों ने आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे शादी समारोह का माहौल बिगड़ गया। बुलानी पड़ी पुलिस स्थिति बिगड़ने पर लड़की पक्ष ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समाने की कोशिश की, लेकिन नतीजा जस का तस रहा। इसके बाद दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया। वहां पुलिस ने आपसी बातचीत के जरिए मामला शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह की संभावना तलाशी गई, बावजूद इसके हालात सामान्य नहीं हो सके। दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला पूरे घटनाक्रम से आहत दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। उसने स्पष्ट कहा कि ''जो लोग एक छोटी सी बात पर इतना बड़ा विवाद खड़ा कर सकते हैं, उनके साथ भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता।'' दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह न करने का फैसला लिया। बिना दुल्हन लौटी बारात पुलिस के अनुसार, आपसी समझौते के बाद मामला शांतिपूर्वक निपटा लिया गया। किसी भी पक्ष की ओर से कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की गई। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन के इस फैसले पर क्षेत्र में चर्चा होने लगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री सतीश शर्मा की अधिकारियों को चेतावनी:जनता की समस्याओं की अनदेखी पर नहीं बचेगी कुर्सी, कार्रवाई होगी
    Next Article
    महराजगंज इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की तिथि बढ़ी:अब 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment