Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैट्रिक्स डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पोवा 8 भारत में लॉन्च:50MP कैमरा और 1198 घंटे स्टैंडबाय वाली 8000mAh बैटरी; शुरुआती कीमत ₹29,999

    1 day ago

    2

    0

    टेक कंपनी टेक्नो ने आज (11 जून) भारत में पोवा सीरीज का नया स्मार्टफोन पोवा 8 लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल आए पोवा 7 के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। नया फोन दो वैरिएंट में आया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी और फोन के बैक पैनल पर दिया गया 'मैट्रिक्स डिस्प्ले' है, जो अलग-अलग एप्स के नोटिफिकेशन और अलर्ट्स को यूनीक तरीके से दिखाता है। फोन में गेमिंग के लिए मीडियाटेक डिमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। टेक्नो पोवा 8: डिजाइन, डायमेंशन और कलर ऑप्शन टेक्नो पोवा 8: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स डिस्प्ले: पोवा 8 में 6.76 इंच का फुल-HD+ (1080×2,344 पिक्सल) IPS स्क्रीन दिया गया है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 91.29% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 381ppi पिक्सल डेंसिटी और आउटडोर विजिबिलिटी के लिए 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसका इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट 1500Hz है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी सेंसर है, जो लाइट सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा एप में AI कैम, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाइट मोड, व्लॉग मोड और स्लो मोशन जैसे फीचर्स इन-बिल्ट हैं। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: स्मार्टफोन में 6nm आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डिमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो माली-G610 MC2 GPU के साथ आता है। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 14,689 वर्ग मिलीमीटर का बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित टेक्नो के HiOS 16 पर रन करता है। बेहतर नेटवर्क के लिए इसमें डेडिकेटेड G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी जोड़े गए हैं। पावर बैकअप: फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह बैटरी 1,198.1 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, 39.5 घंटे का कॉलिंग टाइम और लगभग 17.77 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी के लिए फोन में लेटेस्ट ब्लूटूथ, वाई-फाई, 5G सपोर्ट और बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जब भाग्यश्री के फैसले से नाराज हो गए थे यश चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया किस्सा
    Next Article
    Moto G96 5G पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, सिर्फ यहां मिल रहा है बेहद सस्ता

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment