Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले-12 साल में 49 करोड़ लोग गरीबी से निकले:देश में आर्थिक असमानता में तेजी से कमी आई; 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े

    1 day ago

    3

    0

    पीएम मोदी ने वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि 2011 से 2023 के बीच भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान गरीबी की दर में 90% की कमी आई। पीएम ने कहा कि पिछले 6 साल में रोजगार के 13.4 करोड़ नए अवसर बढ़े हैं। यह संख्या कामकाजी उम्र वाली आबादी में हुई बढ़ोतरी से करीब दोगुनी है। साथ ही देश में आर्थिक असमानता भी कम हुई है। उन्होंने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी। दरअसल, वर्ल्ड बैंक ने अक्टूबर में 'इंडिया पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ' नाम से रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 में 27.1% थी, जो 2023 में घटकर 2.6% रह गई। पीएम बोले- गरीबी खत्म करना सरकार के लिए सिर्फ एक नारा नहीं मोदी ने कहा कि वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, भारत में दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी कम हुई है। उन्होंने कहा कि गरीबी खत्म करना सरकार के लिए सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि पक्का संकल्प है। आर्थिक असमानता मापने वाले गिनी इंडेक्स में 20% से ज्यादा की गिरावट आई है। यह घटकर 23.0 पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन लगभग ₹400 ($4.20) से कम कमाने वाले लोगों की तादाद भी 57.7% से घटकर अब सिर्फ 16.1% रह गई है। अनुमान है कि साल 2028 तक यह आंकड़ा घटकर 12.1% पर आ जाएगा। गरीबी घटने की 3 वजह: खपत बढ़ी, महिलाओं को मिला रोजगार नॉन-मॉनेटरी गरीबी में भी बड़ी गिरावट सिर्फ कमाई या पैसों के मामले में ही नहीं, बल्कि नॉन-मॉनेटरी गरीबी यानी आम लोगों के रहन-सहन और सुविधाओं के स्तर में भी काफी सुधार आया है... चुनौतियां: UP और पश्चिम बंगाल में 57% गरीब आबादी वर्ल्ड बैंक के अनुसार, गरीबी कम होने के बावजूद देश के सामने कुछ बड़ी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। देश के कुल गरीबों का लगभग 57% हिस्सा उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के बीच के इलाकों में रहता है। इन राज्यों में नए और बेहतर रोजगार देना बेहद जरूरी है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- देश में विभाजन की साजिश:विदेश में गुपचुप मीटिंग होती है; विपक्ष विरोध नहीं अवरोध पर उतर आया पीएम मोदी ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष विरोध की बजाय अवरोध पक्ष बन गया है और देश को बांटना चाहता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरल के Malappuram में जब्त 89,600 जिलेटिन छड़ों को नष्ट करने की NIA को कोर्ट से मिली हरी झंडी
    Next Article
    MBA के छात्र ने चुराए कारों के टायर:महिंद्रा थार को बनाता था निशाना; पुलिस ने 15 पहिए बरामद किए; हैदराबाद का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment