Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले- हमने भारत-फ्रांस रिश्तों को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया:माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाला एकमात्र हेलिकॉप्टर भारत में बनेगा

    15 hours ago

    1

    0

    पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुंबई में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमने मैक्रों के साथ मिलकर भारत-फ्रांस रिश्तों को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। मोदी ने कहा कि आज एच-125 हेलिकॉप्टर की फाइनल असेंबली का उद्घाटन इसी कोशिश का हिस्सा है। माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाला एकमात्र हेलिकॉप्टर का निर्माण भारत में होगा पीएम मोदी ने कहा- भारत-फ्रांस की पार्टनरशिप सिर्फ स्ट्रैटेजिक नहीं, बल्कि स्टैबिलिटी और ग्लोबल प्रोग्रेसिव पार्टनरशिप है। 2026 में भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग प्वाइंट है। कुछ दिन पहले हमने यूरोपीय यूनियन के साथ इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड डील की थी। यह डील फ्रांस के साथ रिश्तों को भी आगे बढाएगी। इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने आज मुंबई में मनोज बाजपेयी, अनिल कपूर, शबाना आजमी और ऋचा चढ्ढा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से मुलाकात की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से जुड़ी 6 तस्वीरें… राष्ट्रपति बनने के बाद चौथी बार भारत पहुंचे मैक्रों राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों का यह चौथा भारत दौरा है। इससे पहले वे मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। इसके बाद वे सितंबर 2023 में G20 समिट के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर आए थे। भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से जुड़े बड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में 35 साल बाद पुरुष PM का राज, तारिक रहमान ने ली शपथ
    Next Article
    तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने:संसद भवन में शपथ हुई; 1 हिंदू समेत 49 मंत्री बने, इनमें 25 कैबिनेट, 24 राज्य मंत्री

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment