Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले- TMC ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ दिए:अब 15 साल का हिसाब देना होगा, सिलीगुड़ी की जनसभा उनकी नींद उड़ा देगी

    12 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि चुनाव के बाद बंगाल से TMC का जाना तय है। कल मेरे रोड शो में लोगों ने जो प्यार दिखाया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। आज सिलीगुड़ी की यह जनसभा TMC की नींद उड़ा देगी। PM का आज पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। वे सिलीगुड़ी में जनसभा कर रहे थे। मोदी ने दार्जिलिंग की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा- TMC ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ दिए, लेकिन यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ अपने खास वोट बैंक के लिए पैसे देती है। आपने TMC के निर्मम शासन काल में इतने सालों में पश्चिम बंगाल की बर्बादी देखी है। उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा। सभा के दौरान पीएम ने CAA (नागरिकता (संशोधन) अधिनियम) का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ’ के नारे लगाते हुए कहा कि TMC की सरकार निर्मम है, लेकिन हमने CAA की मदद से आपको वोटिंग की गारंटी दी है। चाय उत्पादकों पर उन्होंने कहा कि असम आपके पड़ोस में है और वहां की भाजपा सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर महत्वपूर्ण काम किया गया है और श्रमिकों को भूमि पट्टे दिए जा रहे हैं। बंगाल में भी श्रमिक परिवारों को भूमि पट्टे दिए जाएंगे। पीएम ने शनिवार को सिलीगुड़ी में रोड शो किया था इससे पहले PM ने शनिवार को बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। फिर देर शाम सिलीगुड़ी पहुंचकर PM ने रोड शो किया था। दार्जिलिंग में BJP मजबूत, जलपाईगुड़ी में मुकाबला दार्जिलिंग की सभी 5 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। जिले में 66% हिंदू और 24% बौद्ध आबादी है। पहाड़ों पर गोरखा पहचान की राजनीति चलती है, जबकि सिलीगुड़ी जैसे मैदानी इलाकों में शहरी मुद्दे और व्यापार मुख्य हैं। वहीं, जलपाईगुड़ी की 7 में से 4 सीटों पर TMC और 3 पर BJP के विधायक हैं। राजबंशी और ST समुदाय यहां किंगमेकर रहे हैं। जिले में 82% हिंदू, 13% मुस्लिम और 3% ईसाई आबादी है। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स… चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump: शांति वार्ता फेल होने के बाद अब ट्रंप के निशाने पर चीन, दे डाली बड़ी वार्निंग; कहा- अगर ईरान को हथियार भेजा दो अंजाम...
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:पुरी जगन्नाथ मंदिर- इस्कॉन विवाद: पुरी मंदिर प्रशासन बोला- तय तारीखों से हटकर त्योहार मनाने पर कोर्ट जा सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment