Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी G7 की वर्किंग सेशन में शामिल होने पहुंचे:कल होर्मुज में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया: ट्रम्प भी मौजूद थे

    19 hours ago

    1

    0

    फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें G7 समिट के वर्किंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। इस सेशन का विषय 'सभी के हित में संतुलित, समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास को फिर से गति देना' है। समिट के पहले दिन मंगलवार को मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाया था। आउटरीच सेशन में उन्होंने कहा था कि इस अहम समुद्री मार्ग में कई भारतीयों ने जान गंवाई है और वैश्विक व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है। मोदी ने यह भी कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट में पैदा हुए संकट और समुद्री व्यापार में आई रुकावट का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी सेशन में मौजूद थे और पीएम मोदी के पास बैठे थे। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बुधवार शाम दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है। इसमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। होर्मूज स्ट्रेट में 108 दिनों में 46 जहाजों पर हमला मोदी की स्पीच 5 पॉइंट्स में, कहा- भरोसा सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति मोदी-ट्रम्प की 16 महीने बाद मुलाकात, 6 तस्वीरें पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच 16 महीने बाद मुलाकात हुई। दोनों नेता पहले ग्रुप फोटो सेशन के दौरान मिले। ट्रम्प मोदी का हाथ पकड़े रहे। इसके बाद, आउटरीच सेशन में मुलाकात हुई। मोदी को देखकर ट्रम्प सीट से खड़े हुए और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बात हुई। इससे पहले दोनों नेता फरवरी में वॉशिंगटन मिले थे। पिछले 16 महीनों के दौरान भारत-अमेरिका रिश्ते खासे उतार-चढ़ाव वाले रहे। इनमें ट्रम्प टैरिफ और एच-1 बी वीसा के मुद्दे खास रहे। मोदी के G7 दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने सबसे बड़े सैन्य कमांड से 'इंडो' शब्द हटाया:चीन के खिलाफ भारत को अहमियत देने के लिए ट्रम्प ने ही नाम बदला था
    Next Article
    राममंदिर कर्मचारी टिन्नू की पत्नी बोली- बदनाम किया जा रहा:SIT तीसरे दिन जांच के लिए पहुंची, BJP नेता बोले- बिना आग धुआं नहीं उठता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment