Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर कर्मचारी टिन्नू की पत्नी बोली- बदनाम किया जा रहा:SIT तीसरे दिन जांच के लिए पहुंची, BJP नेता बोले- बिना आग धुआं नहीं उठता

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के बाद उनकी पत्नी पूनम यादव सामने आई हैं। उन्होंने कहा- 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियों जैसी बातें पूरी तरह गलत हैं। हमें बदनाम किया जा रहा है। यह पति को फंसाने की साजिश है। अगर कोई सबूत है तो दिखाएं। चढ़ावा चोरी के बाद टिन्नू सुर्खियों में हैं। पत्नी से पहले टिन्नू खुद भी सामने आए और वीडियो जारी किया। टिन्नू को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का करीबी माना जाता है। दावा किया जा रहा कि उनके घर से ट्रस्ट की जांच टीम ने सोना बरामद किया है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, तीसरे दिन बुधवार को सुबह 10 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) मंदिर पहुंच गई है। चर्चा है कि आज SIT उन बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है, जिनकी ड्यूटी चढ़ावा गिनने में लगी थी। इससे पहले, मंगलवार को SIT ने 11 घंटे तक मंदिर परिसर में जांच की। ट्रस्ट के पदाधिकारियों समेत 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। चढ़ावा की गिनती कहां होती है, गिनती कौन-कौन करता है, फिर बैंक में कौन जमा करता है? इस पूरे प्रोसेस और उसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी ली। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में बुधवार को कहा- ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने झटका दिया है। जिस तरह के दस्तावेज सामने आ रहे हैं, उनसे सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। कहते हैं कि बिना आग के धुआं नहीं उठता है। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था चढ़ावा चोरी से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी G7 की वर्किंग सेशन में शामिल होने पहुंचे:कल होर्मुज में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया: ट्रम्प भी मौजूद थे
    Next Article
    कानपुर में बारिश की भविष्यवाणी करता है जगन्नाथ मंदिर:गुंबद में लगे पत्थर पर आई बूंदें, लेकिन टपकी नहीं, दावा- इस बार कम होगी बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment