Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे, रवि-किशन का सफाई संदेश:नौका विहार किनारे खुद उठाई झाड़ू, बोले- गोरखपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है

    11 hours ago

    1

    0

    केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गोरखपुर में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद रवि किशन ने श्रमदान करते हुए प्लॉग रन अभियान में भाग लिया और लोगों को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने खुद नौका विहार में रामगढ़ताल किनारे झाड़ू उठाई और सभी से गोरखपुर को साफ सुथरा बनाने की अपील की। देखिए 2 तस्वीरें सभी ने मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर निगम के पार्षदों के साथ नौका विहार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। सभी ने मिलकर क्षेत्र में फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र किया तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रवि किशन बोले- सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी इस अवसर पर रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत मिशन आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। देश के करोड़ों लोग स्वच्छता के महत्व को समझते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गोरखपुर और विशेष रूप से नौका विहार क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया जाए। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संकल्प ले, तो पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली सीओ हर्षदीप को मिली नई जिम्मेदारी:उन्नाव में दो सीओ का तबादला, संतोष सिंह को रायबरेली भेजा गया
    Next Article
    जांच के बाद डॉ. आर.के. सिंह प्रभारी पद से हटे:डॉ. विनोद सिंह को जौनपुर-द्वितीय केवीके की जिम्मेदारी मिली, विश्वविद्यालय प्रशासन ने की कार्यवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment