Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार:सोनभद्र में खुद को घिरता देख पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चले कई राउंड फायरिंग में गो तस्कर के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल गो तस्कर के पास से 1 तमंचा, 2 खोखा, कारतूस और बाइक बरामद हुआ है। घायल गो तस्कर को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसको जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। फॉरेंसिक टीम मुठभेड़ स्थल से साक्ष्य जुटा रही है। देखें 2 तस्वीरें… पुलिस पर गो तस्कर ने किया दो राउंड फायरिंग दरअलस, दुद्धी कोतवाली पुलिस को रविवार की सुबह में करीब 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा इनामी गो तस्कर खजूरी गांव से अमवार जाने वाले मार्ग के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और खजूरी रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही वांछित गो तस्कर भागने लगा। इसी दौरान अपने आपको पुलिस से घिरता देख गो तस्कर ने दो राउंड फायरिंग कर दी। मुठभेड़ स्थल से फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही पुलिस की ओर से सेल्फ डिफेंस में की गई फायरिंग में गो तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल गो तस्कर को कब्जे में लेकर दुद्धी सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया। मुठभेड़ स्थल पर सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई कुंवर सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद सहित भारी पुलिस टीम मौजूद रहे। मुठभेड़ स्थल से फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। गोवध समेत कई मामलों में चल रहा था फरार घायल गो तस्कर की पहचान घिवहीं थाना क्षेत्र के विंढमगंज निवासी 22 वर्षीय सूरज चंद्रवंशी पुत्र उदय चंद्रवंशी के रूप में हुई है। गोवध से जुड़े मामले में कोतवाली में 1 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके ऊपर पूर्व में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में अवध-असम एक्सप्रेस से 4 नाबालिग बरामद:घर से भागकर दिल्ली जा रहे थे, चाइल्ड लाइन को सौंपा
    Next Article
    नोएडा में फूलों से बनाया केदारनाथ मंदिर:फ्लावर शो देखने 3 दिन में 4 लाख लोग पहुंचे, करेले से बने हाथी के साथ सेल्फी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment