Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अवध-असम एक्सप्रेस से 4 नाबालिग बरामद:घर से भागकर दिल्ली जा रहे थे, चाइल्ड लाइन को सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में अवध-असम एक्सप्रेस से चार नाबालिगों को बरामद किया गया है। ये सभी असम के रहने वाले हैं और घर से भागकर नई दिल्ली जा रहे थे। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त कार्रवाई में इन्हें पकड़ा गया, जिसके बाद चाइल्ड लाइन देवरिया को सौंप दिया गया। घटना गाड़ी संख्या 15909 अवध-असम एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन के गार्ड ब्रेक कोच में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल घनश्याम यादव ने कंट्रोल की सूचना पर कार्रवाई की। आरपीएफ स्कॉर्ट पार्टी ने एक नाबालिग लड़के और एक नाबालिग लड़की को जीआरपी के सुपुर्द किया। जीआरपी पोस्ट पर एएसआई सूरज यादव ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में लड़के ने अपना नाम इमरान अली (14 वर्ष) निवासी न्यू बोंगाईगांव, असम, और लड़की ने संजना पासवान (14 वर्ष) निवासी कैबारी बोगाईगांव, असम बताया। उन्होंने बताया कि वे घर से भागकर नई दिल्ली जा रहे थे और उनके साथ दो अन्य नाबालिग भी थे, जो देवरिया स्टेशन पर उतर गए थे। इस सूचना पर एएसआई सूरज यादव और कांस्टेबल घनश्याम यादव ने तत्काल तलाश शुरू की। जीआरपी थाने के पास ही अन्य दो नाबालिग—रोहन हुसैन (15 वर्ष) निवासी बेलासिपारा, असम, और आफरीन बेगम (14 वर्ष) निवासी बेलासिपारा कदमतुला, असम—बैठे मिले। उन्होंने भी घर से भागकर आने की बात स्वीकार की। बच्चों के परिजनों से मोबाइल पर संपर्क किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों लड़कों ने बच्चियों को बहला-फुसलाकर भगाया है और संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। परिजनों के अनुरोध पर सभी बच्चों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई। थाना बेलासिपारा और थाना बोंगाईगांव को बरामदगी की सूचना भी दी गई। चाइल्ड लाइन देवरिया से अमित कुमार उपाध्याय, विशाखा गौंड और संजीव कुमार यादव पोस्ट पर पहुंचे। स्टेशन प्रबंधक राधेश्याम प्रसाद की उपस्थिति में सभी चारों बच्चों को विधिवत चाइल्ड लाइन देवरिया को सौंप दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में थूक लगाकर रोटी सेकने का वीडियो वायरल:रोरावर थाने के सादाब होटल के कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार:सोनभद्र में खुद को घिरता देख पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment