Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुठभेड़ में तीन कार चोर गिरफ्तार, दो घायल:मुजफ्फरनगर में चोरी की सैंट्रो और हथियार बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन कार चोर गिरफ्तार किए गए हैं। शनिवार देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगने से वे घायल हो गए, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, बसीकलां गांव निवासी शाहबेज खान की सैंट्रो कार 11 अप्रैल को चोरी हो गई थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार रात सोरम पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध सैंट्रो कार को रुकने का इशारा किया। कार सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय गाड़ी कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दी और भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जिसके बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर बंद हो गई। तीनों बदमाश कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तालिब और नाजिम नामक बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने पोली उर्फ ज़ुबैर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से चोरी की गई सैंट्रो कार के साथ तीन तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एक अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े हैं और मेरठ क्षेत्र के निवासी हैं। इनके खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैकड़ों युवाओं ने रन फॉर आंबेडकर में हिस्सा लिया:डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शहर में निकली यात्रा, दिया समानता का संदेश
    Next Article
    लखनऊ में बिना पिलर के बना म्यूजियम:हेरिटेज एंड आर्ट में दिखेगी अवध की तहजीब; इतने रुपए का होगा टिकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment