Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, मथुरा से गांव जाते समय हादसा

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर राया कट से पहले एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसे सरकारी एंबुलेंस से हाथरस जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मथुरा के राया कोतवाली क्षेत्र स्थित बिरहना गांव निवासी 28 वर्षीय गोविंद पुत्र हरिशंकर के रूप में हुई है। गोविंद आज सुबह मथुरा से अपने गांव बिरहना जा रहा था, तभी मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर यह दुर्घटना हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने घायल गोविंद को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों में मचा कोहराम... घटना की सूचना मिलने पर गोविंद के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और शव की पहचान की। गोविंद खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके परिवार में अन्य सदस्यों के अलावा एक बच्चा भी है। हाथरस में पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट में बरेली को मिला ‘बाबाजी का ठुल्लू’:कांग्रेस प्रवक्ता का योगी सरकार पर तीखा हमला, बोले-सात विधायक-सांसद फिर भी झोली खाली
    Next Article
    हमीरपुर में बीमार बच्चे की मौत:परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मी पर गलत सिरप देने का आरोप लगाया, खांसी-जुकाम की थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment