Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में बीमार बच्चे की मौत:परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मी पर गलत सिरप देने का आरोप लगाया, खांसी-जुकाम की थी शिकायत

    8 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में इलाज के दौरान दो साल के एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी पर गलत कफ सिरप देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मौदहा तहसील क्षेत्र के सिचौली पूर्वा गांव की है। ब्रजेश कुमार वर्मा के लगभग सवा दो वर्षीय बेटे कार्तिक को खांसी-जुकाम की शिकायत थी। परिजन उसे गांव की ही महिला स्वास्थ्यकर्मी उमा के पास ले गए, जो अपने घर से ही मरीजों का इलाज करती है। आरोप है कि उमा ने बच्चे को कफ सिरप दिया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। घबराए परिजन बच्चे को लेकर मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को विश्वास नहीं हुआ, तो वे उसे जिला अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने बच्चे को मृत बताया। मृतक के पड़ोसी रमेश ने बताया कि जिस महिला से इलाज कराया गया, वह एक स्वास्थ्यकर्मी है और उसकी तैनाती एएनएम सेंटर में है। रमेश के अनुसार, वह अपने घर पर भी कुछ दवाएं रखती है और मरीजों को देती है। उनका आरोप है कि उसी की दी गई दवा से बच्चे की हालत बिगड़ी। बच्चे की मां ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में दवा से मौत की पुष्टि होती है, तो संबंधित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ब्रजेश कुमार वर्मा के परिवार में चार वर्षीय बेटी शालिनी भी है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच के लिए मौदहा एसडीएम कर्णवीर सिंग और सीओ पहुंचे थे जिन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, मथुरा से गांव जाते समय हादसा
    Next Article
    चित्रकूट में अवैध खनन पर डीएम का एक्शन:पोकलैंड मशीन सीज, कारोबारी पर 50 लाख का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment