Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा डिप्टी कमिश्नर के भाई की घर में घुसकर हत्या:मरने से पहले हत्यारों के नाम बताए, बोले- अभी जिंदा हूं, भाई को आने दो

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा के डिप्टी कमिश्नर (उद्योग) के भाई की हरदोई में हत्या कर दी गई। सुबह 5 बजे हमलवारों ने घर में घुसकर बांके से हमला किया। बांके से उनका पेट फाड़ दिया। जिससे अंतड़ियां बाहर आ गईं। यह देखकर हमलावर भाग गए। चीख पुकार सुनकर मां और पड़ोसी आ गए। देखा तो डिप्टी कमिश्नर का भाई पेट के बल जमीन पर तड़पत रहा था। शरीर से रिस रहा था। अंतड़ियां बाहर देख लोग डर गए। पड़ोसी अस्पताल ले जाने लगे तो उन्होंने अंतड़ियों को समेटते हुए कहा- मैं अभी मरा नहीं हूं, जिंदा हूं। अभी कहीं मत लेकर जाओ... मेरे भाई को आने दो...। मरने से गांव के ही हत्यारों का नाम बताया। कहा- इंद्रपाल ने अपने दो साथियों के साथ मुझ पर पूरी साजिश के तहत हमला किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पड़ोसी ने उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान डिप्टी कमिश्नर के भाई ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर के पिता की भी जून 2023 में हत्या कर दी गई थी। पुरानी रंजिश को लेकर 5 दबंगों ने पहले उन्हें सरेराह बुरी तरह से पीटा था, फिर बांके से हाथ काट दिया था। मरने से पहले इन्होंने भी हत्यारों के नाम बताए थे। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है। पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए… मथुरा डिप्टी कमिश्नर (इंडस्ट्रीज) के पद पर तैनात रावेंद्र कुमार का पैतृक घर हरदोई जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मुड़रामऊ गांव में है। घर में उनकी मां गोमती (78) और छोटा भाई विजय प्रताप (35) रहते थे। मां गोमती ने बताया, “सुबह 6:30 बजे शोर सुनकर उठी तो देखा आंगन में छोटा बेटा विजय लहूलुहान हालत में पड़ा था। वह गंभीर रूप से घायल था। इसी बीच गांव वाले आ गए। बेटे ने मुझे बताया कि गांव के ही रहने वाले इंद्रपाल ने दो लोगों के साथ उस पर हमला किया। पड़ोसी उसे अस्पताल ले जाने लगे तो वह इनकार कर रहा था। कहने लगा कि मेरे भाई को पहले आने दीजिए। लेकिन हम लोगों ने उसकी नहीं सुनी। उसे तत्काल पाली सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां करीब दो घंटे के इलाज के बाद विजय ने दम तोड़ दिया।” सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने गोमती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ASP मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया- पाली थाना क्षेत्र में विजय नामक युवक पर धारदार हथियार से हमल की सूचना मिली थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मरने से पहले युवक ने हमलावरों का नाम बताया है। एक नामजद आरोपी इंद्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार होंगे। 3 पहले गैस एजेंसी विवाद को लेकर पिता की हुई थी हत्या… जून 2023 में डिप्टी कमिश्नर रावेंद्र कुमार के पिता दयाराम (75) की भी हत्या कर दी गई थी। वे चारा काटने खेत की ओर जा रहे थे। गांव के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। दयाराम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया था। मरने से पहले उन्होंने बताया था- मैं चारा काटने जा रहा था, तभी महावीर, रघुवीर, परीक्षित उर्फ संदीप, मनोज और रजनीश ने मुझ पर हमला कर दिया। उस वक्त पुलिस जांच में सामने आया था कि दयाराम के छोटे बेटे विजय प्रताप (जिसकी हत्या) के नाम दिसंबर 2013 में भारत गैस एजेंसी मंजूर हुई थी, जिसे गांव के ही महावीर ने निरस्त करवा दिया था। इसके बाद महावीर ने फर्जी तरीके से अपना नाम बदलकर हंसराज बताकर गैस एजेंसी अपने नाम करवा ली थी। दयाराम ने 2021 में कोर्ट के आदेश पर महावीर के खिलाफ पाली थाना में फ्रॉड सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें महावीर को जेल भी हुई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर महावीर की गैस एजेंसी को भी निरस्त कर दिया गया था। तभी से महावीर और दयाराम के बीच दुश्मनी चल रही थी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए:आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया, परिवार ने सुसाइड मानकर बॉडी जलाई चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया। परिजनों ने भी मामले को सुसाइड मानकर पति का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से लौट रही स्कॉर्प‍ियो की पेड़ से भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत
    Next Article
    कानपुर IIT में जूनियर टेक्नीशियन युवती ने सुसाइड किया:बंद कमरे में फांसी पर लटकी मिली, डायरी मिली; कुछ दिन बाद सगाई होनी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment