Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो में आग:गाड़ी जलकर खाक, तीन लोगों ने बचाई जान

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई। घटना थाना हाईवे क्षेत्र के जय गुरुदेव पेट्रोल पंप के समीप हुई। काले रंग की यह स्कॉर्पियो कार मथुरा से आगरा की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्कॉर्पियो को छोटी कोसी निवासी योगेश कुमार पुत्र केदार सिंह चला रहे थे। गाड़ी में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। आग लगते ही सभी लोग समय रहते गाड़ी से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल चुकी थी। हाईवे पर जलती कार की ऊंची लपटों को देखकर गुजर रहे अन्य वाहनों के पहिए थम गए। इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या कोई तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आवारा कुत्ते ने किशोर को दौड़ाकर काटा:12 साल के बच्चे के पैर में 10 टांके लगे, लोगों में गुस्स
    Next Article
    ‘4 साल के भांजे को करंट लगाया, पीटकर मार डाला’:लखनऊ में मौसी बोली- हम जितनी बार आए, नई चोट मिलती; पिता-सौतेली मां ने हत्या की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment