Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आवारा कुत्ते ने किशोर को दौड़ाकर काटा:12 साल के बच्चे के पैर में 10 टांके लगे, लोगों में गुस्स

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 12 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। मनोहर नगर भल्ला स्टेट में हुई इस घटना में किशोर के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे 10 टांके लगे हैं। इस घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। मनोहर नगर भल्ला स्टेट निवासी मुशीर आलम ने बताया कि गुरुवार शाम उनकी पत्नी शबीना परवीन ने उनके बेटे अरीश आलम (12) को घर के पीछे गली में स्थित दुकान से सामान लेने भेजा था। सामान लेकर लौटते समय आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अरीश को घेर लिया। अरीश कुत्तों से बचने के लिए दौड़कर अपने घर के बाहर पहुंचा, लेकिन गेट पर पहुंचते ही कुत्तों ने उसे गिरा दिया और हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर काटा, जिससे उसके सीधे पैर में 10 टांके लगाने पड़े। इस संबंध में जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के निवासियों शाकिर, आज़ाद और शमीम ने बताया कि इस घटना के बाद से उन्होंने अपने बच्चों को घर के बाहर खेलने जाने से रोक दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है, जिसकी शिकायतें नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। निवासियों का कहना है कि यह समस्या केवल जाजमऊ तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोसीकला में मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल:दर्जनों महिला पुरूष ने एसएसपी से लगाई गुहार, दबंगों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मथुरा हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो में आग:गाड़ी जलकर खाक, तीन लोगों ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment