Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा जंक्शन पर बची महिला की जान:RPF कर्मी ने दिखाई तत्परता,चलती ट्रेन में चढ़ने का महिला कर रही थी प्रयास

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर महिला यात्री की जान RPF कर्मी की सतर्कता से बच गई। महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी,तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिरने लगी। लेकिन इससे पहले ही वहां तैनात रेलवे पुलिस के जवान ने उसको पकड़ लिया और जान बचा ली। रेलवे पुलिस कर्मी की इस सतर्कता को देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी तारीफ की। प्लेटफ़ॉर्म संख्या 1 की घटना गुरुवार की दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर पुरी जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 1 से आगरा की तरफ रवाना हो रही थी। इसी दौरान कोच संख्या S-3 में चढ़ने का एक महिला ने प्रयास किया। चलती ट्रेन में चढ़ने के कारण महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से लटक गई। उसका हाथ गेट पर लगे हैंडल से छूटता और वह ट्रेन और पटरी के बीच आती इससे पहले वहां तैनात रेलवे पुलिस फोर्स के जवान उपदेश कुमार की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने बिना देर किए महिला को पकड़ लिया। गोद में उठाकर किया साइड रेलवे पुलिस फोर्स के जवान उपदेश कुमार ने बिना समय गंवाए महिला को गोद में उठा लिया और ट्रेन से दूर कर दिया। तत्काल साहस,सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने महिला की जान बचा दी। इस कार्यवाही से महिला को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे स्टेशन पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रिलीव कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में त्योहारों से पहले ट्रैफिक पुलिस का एक्शन:नो-पार्किंग में खड़े 25 वाहनों के काटे चालान; जाम से मिलेगी निजात
    Next Article
    फिल्म 'दायरा' में दिखे कानपुर के सिंचित:20 से अधिक नाट्य प्रस्तुतियों का रहे हिस्सा, सात साल से रंगमंच पर सक्रिय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment