Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में त्योहारों से पहले ट्रैफिक पुलिस का एक्शन:नो-पार्किंग में खड़े 25 वाहनों के काटे चालान; जाम से मिलेगी निजात

    5 hours ago

    1

    0

    शामली त्योहारों के सीजन को देखते हुए शामली पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने गुरुवार को नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बीच सड़क और किनारे अवैध रूप से खड़े 25 वाहनों के चालान काटे गए। धीमानपुरा फाटक से वर्मा मार्केट तक हुई कार्रवाई ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (TI) लाल विराट के नेतृत्व में चली इस मुहिम के दौरान धीमानपुरा फाटक से लेकर वर्मा मार्केट तक सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों की जांच कर उन पर कार्रवाई की गई। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। नियमों के पालन के लिए चालकों को किया जागरूक TI लाल विराट ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। चालान काटने के साथ-साथ पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्क न करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संदीप-सौरभ की सगाई के लिए ट्रैफिक प्लान जारी:अलीगढ़ में 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से डायवर्जन, वीवीआईपी मूवमेंट से पहले पुलिस ने तैयारियां तेज कीं
    Next Article
    मथुरा जंक्शन पर बची महिला की जान:RPF कर्मी ने दिखाई तत्परता,चलती ट्रेन में चढ़ने का महिला कर रही थी प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment