Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर के सेवक पर संदिग्ध हमले का मामला:CCTV कैमरे में मंदिर से खून से लथपथ निकलता दिखा बाबा, पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में मंदिर के सेवक बाबा पर हुए संदिग्ध हमले के मामले में एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें बाबा मंदिर से एक युवक के साथ खून से लथपथ बाहर निकलता दिख रहा है। इस दौरान बाबा मंदिर के आसपास की गलियों में हमलावर के भागने का इशारा करता है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग गलियों में भागते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल बाबा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। थाना बरसाना क्षेत्र का मामला बरसाना में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जिसमें सहार गांव में बने प्राचीन राधावल्लभ मंदिर में रहने वाले सेवक पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया। संदिग्ध हमले में बाबा खून से लथपथ हो गया। उसके गले और पेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। आरोप लगा कि मंदिर के सेवक मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। आरती कर कमरे में जाते समय हुआ हमला आरोप लगाया गया कि मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा मंदिर में आरती कर अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी किसी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने उनकी गर्दन और पेट पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल बाबा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,जहां बाबा की हालत स्थिर बनी हुई है। CCTV वीडियो आया सामने इस मामले में सोमवार को एक CCTV वीडियो सामने आया है। सुबह 10:50 के इस वीडियो में अचानक अफरा तफरी मचती दिखती है। एक युवक बच्चे को लेकर तेजी से मंदिर के अंदर जाता दिखता है। इसके कुछ सेकंड बाद ही वह बाबा को बाहर लाता दिखता है। इस दौरान बाबा खून से लथपथ बाहर निकलता दिख रहा है। गलियों में मची हलचल बाबा को खून से लथपथ देख मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। बाबा मंदिर से लगी गली की तरफ इशारा करता दिखता है। इसके बाद कुछ युवक गलियों में भागते दिखते हैं। वहीं कुछ युवक गंभीर रूप से घायल बाबा को अस्पताल ले जाते हैं। एक मिनट में घटे इस घटनाक्रम में मौके पर अफरा तफरी मचती दिखती है। जांच में जुटी पुलिस इस मामले में एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बाबा को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची,फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी देहात ने बताया कि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी जिसमें कोई घुसता नहीं दिखा। जो पुजारी घायल हुआ है वही जाता दिखा है। फिलहाल पुजारी के बताए अनुसार 2 लोगों को हिरासत में लिया है,पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाराम हत्याकांड: बेटे ने लगाया जांच प्रभावित करने का आरोप:कहा- राजनैतिक दबाव में नहीं हो रही निष्पक्ष जांच, CM से करूंगा शिकायत
    Next Article
    दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले पर 6 मुकदमे:प्रयागराज में घर पर चढ़कर चाची-भतीजे को मारी थी गोली, 3 भाइयों के साथ फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment