Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले पर 6 मुकदमे:प्रयागराज में घर पर चढ़कर चाची-भतीजे को मारी थी गोली, 3 भाइयों के साथ फरार

    5 hours ago

    1

    0

    एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में अलविदा की नमाज से पहले घर पर चढ़कर चाची भतीजे को गोली मारने के मुख्य आरोपी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद अब तक उसकी हिस्ट्रीशीट न खुलने से सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी बात सामने आई है कि उसकी गुंडा एक्ट की रिपोर्ट भी पिछले साल ही बन गई थी लेकिन उसमें कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। लूट, हत्या का प्रयास जैसे मुकदमे इस आरोपी का नाम नजरे है और इसके पिता का नाम नूर अली है। वह असदुल्ललापुर भीटी का रहने वाला है। 13 मार्च को अलविदा की नमाज के दौरान चाची-भतीजे को गोली मारने के मामले में वह अपने तीन सगे व एक चचेरे भाई संग नामजद है। सूत्रों का कहना है कि उस पर लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट, गालीगलौज, धमकी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। चोरी के मामले में पहुंची थी पुलिस इसके बावजूद अब तक उसकी हिस्ट्रीशीट नहीं खोली जा सकी है। 13 मार्च को फायरिंग की घटना से ठीक पहले एयरपोर्ट क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में शक के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी। इसके बाद ही नजरे व उसके भाइयों ने घर पर चढ़कर पड़ोसी 45 साल की खुशमुदा व उसके 15 साल के भतीजे शोएब को गोली मार दी थी। पांच महीने बाद भी कार्रवाई नहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि एयरपोर्ट थाना पुलिस की ओर से पिछले साल अक्तूबर में ही नजरे के खिलाफ गुंडा एक्ट की चालानी रिपोर्ट भी भेजी गई है। हालांकि पांच महीने बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं जा सकी है। उधर फायरिंग के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी सिर्फ एक आरोपी रहमान की गिरफ्तारी हो पाई है जो नजरे का सगा भाई है। दो वीडियो भी सामने आए थे अन्य आरोपियों इमरान उर्फ काले, नजरे, ओमान व रमजान को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें एक हमलावर दौड़ते हुए आकर गोलियां चलाते नजर आया था। इसके साथ ही एक अन्य वायरल वीडियो में गोली लगने के बाद महिला व उसका भतीजा खून से लथपथ जमीन पर पड़े नजर आए थे। एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। यह है पूरा मामला एक दिन पहले यह घटना एयरपोर्ट क्षेत्र के असदउल्लापुर भीटी गांव में हुई थी। इसमें अलविदा नमाज से ठीक पहले घर पर चढ़कर फायरिंग की गई। इसमें 45 साल की खुशमुदा और उसके 15 साल के भतीजे शोएब को गोली लग गई। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच हमलावरों ने यह वारदात की। इनमें से एक आरोपी नजरे की तलाश में कुछ घंटों पहले ही चोरी के एक मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उसके घर पर दबिश दी थी।ऐसे में माना जा रहा है कि मुखबिरी के शक में यह वारदात अंजाम दी गई। हालांकि महिला के पति फुजैल ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी को बेटे परवेज से हुए झगड़े की रंजिश में वारदात की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर के सेवक पर संदिग्ध हमले का मामला:CCTV कैमरे में मंदिर से खून से लथपथ निकलता दिखा बाबा, पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में
    Next Article
    संभल में नमाजियों की सीमित संख्या के आदेश पर रोक:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा बढाए प्रशासन, कोई बाधा डाले तो कार्रवाई करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment